Google Analytics Meta Pixel CG News : 46 करोड़ से अधिक के चावल जमा नहीं करने वाले 25 मिलरों को नोटिस - Ekhabri.com

CG News : 46 करोड़ से अधिक के चावल जमा नहीं करने वाले 25 मिलरों को नोटिस

रायपुर। जिला प्रशासन ने 46 करोड़ रुपये से अधिक का चावल जमा नहीं करने वाले 25 चावल मिलर्स को नोटिस जारी किया है. इन मिलर्स ने दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के बीच धान एकत्र किया था, लेकिन अभी तक 1,166 टन चावल नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई के गोदामों में जमा नहीं किया है। इस चावल का बाजार मूल्य 46 करोड़ 64 लाख रुपये बताया जा रहा है। इन मिलर्स में तीन उसना चावल के प्रसंस्करण से जुड़े हैं, जबकि शेष 22 अरवा चावल का काम करते हैं। अगर चावल वापस नहीं किया जाता है, तो इन 25 मिलरों के बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे, साथ ही उनकी सुरक्षा जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।

 

30 सितंबर तक है समय सीमा

धान की खरीद के बाद मिलर्स को चावल जमा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया जाता है। करीब आठ महीने का समय दिए जाने के बावजूद अधिकांश मिलर्स समय पर चावल जमा नहीं कर रहे हैं।

 

बता दें कि, चावल संग्रहण के लिए मात्र एक माह शेष है, फिर भी जिले में 166,000 मीट्रिक टन चावल संग्रहण नहीं हो पाया है। इस वर्ष 17 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है।

 

तीन चावल मिलों पर हुई थी छापेमारी

पिछले शनिवार को तीन चावल मिलों पर छापा मारा गया, जिसमें 19,970 क्विंटल धान और 8,100 क्विंटल चावल जब्त किया गया। जब्त किए गए धान और चावल की कुल कीमत लगभग 9.43 करोड़ रुपये आंकी गई है। अभनपुर स्थित निर्मला राइस प्राइवेट लिमिटेड मिल से 3,800 क्विंटल धान और 7,750 क्विंटल चावल जब्त किया गया, जबकि मंदिर हसौद के उमरिया स्थित कमल राइस मिल से 3,600 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसके अलावा, आरंग स्थित जरोदा गांव स्थित कान्हा राइस मिल की जांच में 12,570.40 क्विंटल धान और 350 क्विंटल चावल बरामद किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *