Google Analytics Meta Pixel अध्यक्षों को मिला शहर संवारने का मंत्र, सौंपा पांच साल का रोडमैप - Ekhabri.com

अध्यक्षों को मिला शहर संवारने का मंत्र, सौंपा पांच साल का रोडमैप

नगर सुराज संगम में उप मुख्यमंत्री ने साझा की प्रभावी कार्ययोजना, शहरों को सुंदर, स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाने पर दिया जोर

रायपुर, 6 मई 2025। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘नगर सुराज संगम’ के दूसरे दिन स्वयं प्रशिक्षण की कमान संभाली। राजधानी रायपुर में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में उन्होंने नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्षों को डेढ़ घंटे की प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण शहर के निर्माण का पूरा रोडमैप समझाया।

 

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष शहर के प्रथम नागरिक होते हैं, इसलिए उन्हें नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करना चाहिए। कार्यशाला के प्रथम सत्र में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से संवाद करते हुए उन्हें अटल विश्वास पत्र, शहरी वानिकी, स्ट्रीट लाइटिंग, ठोस कचरा प्रबंधन, जल आपूर्ति, कर संग्रहण, शहरी परिवहन और विकास योजना जैसे विषयों पर जागरूक किया।

 

अरुण साव ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचाना आज की सबसे बड़ी चुनौती है, इसलिए वर्षा जल संचयन को अनिवार्य रूप से अपनाना होगा। उन्होंने देश-विदेश की श्रेष्ठ नगर निकाय प्रथाओं और नवाचारों को भी उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया।

 

कार्यशाला में सचिव डॉ. बसवराजु एस., निदेशक आर. एक्का और SUDA के सीईओ शशांक पांडेय भी मौजूद रहे। डॉ. बसवराजु ने कहा कि यह कार्यशाला संवाद का माध्यम है, जहां जनप्रतिनिधि योजनाओं, अधिनियमों और नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने सवालों के समाधान पा सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *