Maharashtra assembly elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बड़ी जीत हासिल हुई है. इस जीत के बाद महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के दलों ने चुनाव आयोग और ईवीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उद्धव ठाकरे, मल्लिकार्जुन खड़गे, और शरद पवार की पार्टियों ने चुनाव आयोग से देश में बैलट पेपर से मतदान कराने की मांग की है. विपक्षी दलों का आरोप है कि ईवीएम में गड़बड़ी के कारण चुनाव परिणाम प्रभावित हुए हैं.
सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के मरकडवाडी गांव में भी ईवीएम की पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं. स्थानीय लोगों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. इसलिए यहां के लोग एक अनौपचारिक पुनर्मतदान का आयोजन कर रहे हैं.दरअसल, मालशिरस विधानसभा क्षेत्र में उत्तम जानकर और बीजेपी के राम सातपुते के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, हालांकि, चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तम जानकर को 1 लाख 21 हजार 713 वोट मिले. तो वहीं राम सातपुते को 1 लाख 08 हजार 566 लोगों ने वोट किया.
क्या है पूरा मामला?
मार्कडवाडी गांव में सातपुते को 1003 वोट जबकि जानकर को सिर्फ 843 वोट मिले. गांव वालों के मुताबिक इस गांव में अब तक शरद पवार के गुट के उत्तम जानकर ही नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन इस साल कम वोट मिलने पर ग्रामीणों ने अपने खर्च पर मतपत्र से चुनाव कराने का फैसला किया. उत्तमराव जानकर का समर्थन करने वाले गांव वालों का मानना है कि आधिकारिक गणना गलत है और वे वोटों के सही वितरण को प्रदर्शित करना चाहते हैं.
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान सोलापुर के एसपी अतुल कुलकर्णी ने कहा, “हमने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में नोटिस जारी किए हैं. प्रशासन ग्रामीणों से बात कर रहा है ताकि उन्हें कानून और व्यवस्था की स्थिति पैदा करने वाले किसी भी कदम से बचने के लिए राजी किया जा सके.’
क्या बोले ग्रामीण?
एक ग्रामीण रंजीत मरकड ने बताया, “हमारे गांव में 2,000 से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से लगभग 1,900 ने 20 नवंबर को मतदान किया था. हमारे गांव ने हमेशा जानकर और मोहिते पाटिल परिवार का समर्थन किया है, लेकिन इस चुनाव में जानकर को 843 वोट मिले, जबकि हमारे गांव से सतपुते को 1,003 वोट मिले, हम चुनाव आयोग के इस डेटा पर विश्वास नहीं करते. इसलिए, हमने वोटों के वितरण का सबूत पाने के लिए 3 दिसंबर को मतपत्रों पर मतदान का आयोजन किया है.’
बीजेपी समर्थक क्या कह रहे हैं?
गांव के भाजपा समर्थकों ने घोषणा की है कि वे मतदान में भाग नहीं लेंगे. अविनाश कोडिलकर ने कहा, ‘बैलेट पेपर से मतदान करने का निर्णय कुछ लोगों ने गांव के बाकी लोगों को विश्वास में लिए बिना लिया. राज्य चुनाव समाप्त हो चुका है और इस प्रक्रिया को फिर से करने की कोई आवश्यकता नहीं है, हम इसका बहिष्कार करेंगे.’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...