Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में भी गूंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया - Ekhabri.com

अमेरिका में भी गूंजा छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

भारत दिवस परेड में नाचा ने झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहुंचाया सात समुंदर पार
रायपुर।अमेरिका के शिकागो में इंडियन कम्युनिटी आउटरीच के तत्वावधान में आयोजित भारत दिवस परेड 2021 में नाचा ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मिनी रायपुर की झांकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित किया। झांकी में राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया और भारत माता की जय की गूंज ने सात समुंदर पार छत्तीसगढ़ को जीवन्त बना दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म देने के लिए नाचा को धन्यवाद देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की झांकी अमेरिका में देख के मन गर्व से भर उठा। उन्होंने छत्तीसगढ़ की सांस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले के जाने के लिए नाचा शिकागो चैप्टर के कार्यकारी सदस्यों  दीपाली सरावगी, तिजेंद्र साहू, सोनू जोशी, शशि साहू,  नमिता कैस्था,  शंकर फतवानी, गीता खेतपाल, अभिजीत जोशी,  गणेश कर को धन्यवाद दिया है। झांकी में प्रतीक के रूप में बनाए गए घड़ी चौक और आई लव रायपुर थीम ने मानो छत्तीसगढ़ और शिकागो की दूरियों को मिटा दिया। नाचा की सदस्य महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़िया गहने गले मे कटली मोहर, कान में खुटी, हाथ और भुजा में नागमोरी बहुटा, पहुंची और कलाई में आईठी, चुरि, माथे पर बिंदी लगाकर छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति अपनी अपार श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त करते हुए अपनी संस्कृति को सहेजने का सन्देश पूरी दुनिया को दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत मउंहा झरे रे मउंहा झरे रे..डोंगरी के तीर, लगे हे साल छींद, लाली परसा बन म फुल और लोक नृत्य करते हुए छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की छटा से अमेरिका को परिचय कराया।गौरतलब है कि शिकागो में भारतीय समुदाय द्वारा अपने अपने राज्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अलग-अलग राज्यों की झाकियां आकर्षण का केंद्र बिंदू थी। भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका से भारत की अमूल्य संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है । नाचा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गणेश कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग सात समंदर पार रह रहे हैं, लेकिन उनका दिल अपने मातृभूमि के लिए धड़कता है। रोड शो को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों के कड़ी मेहनत की है। नाचा पिछले 4 वर्षों से उत्तरी अमेरिका में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय समुदाय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त के महीने भर राष्ट्रीय भक्ति से ओतप्रोत इवेंट आयोजित किये जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...