Google Analytics Meta Pixel शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी - Ekhabri.com

शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी



रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर देश में प्रथम बार आयोजित होने वाले 44वें शतरंज ओलम्पियाड टॉर्च रिले का आयोजन 19 जून से 28 जुलाई 2022 तक देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। शतरंज ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से 16 जुलाई को राजधनी रायपुर में चेस ओलम्पियाड टॉर्च लेकर आएंगे और पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चेस ओलम्पियाड टार्च सौपेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने आज ओलंपिक संघ कार्यालय में शतरंज समेत अन्य खेलों के पदाधिकारियों की बैठक ली।



बैठक में टार्च रिले के आगमन से लेकर पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में होने वाले समारोह को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। टार्च रिले आगमन के बारे छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव होरा ने बताया कि चेस ओलम्पियाड टॉर्च रिले को स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में 16 जुलाई को सवेरे 8.40 बजे ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से लेकर आएंगे। माना विमानतल में स्वागत के बाद तेलीबांधा चौक में स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत एवं नगर घड़ी चौक में ओलिंपिक खेल संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जयस्तंभ चौक में आमजनों को सेल्फी लेने का मौका भी दिया जाएगा। स्वागत के बाद पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आतिथ्य में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिप्से मुख्यमंत्री बघेल को टार्च रिले सौपेंगे।



बता दें कि शंतरंज ओलंपियाड के 95 साल के इतिहास में भारत को पहली बार 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए मेजबानी मिली है। यह आयोजित भारत में होेने वाला अब तक का सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा। ओलंपियाड में लगभग 188 देशों से प्रतिभागी शामिल होंगे। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के 75 शहरों में 19 जून से 28 जुलाई तक शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले आयोजित किया जा रहा है। यह टॉर्च रिले नई दिल्ली से प्रारंभ होकर विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेगा। इसी के तहत 16 जुलाई को टॉर्च छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुुर पहुंचेगा। रायपुर में आयोजन के बाद शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले चेन्नई के लिए रवाना होगा।

बैठक में छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के पदाधिकारी गण एवं शतरंज संघ के पदाधिकारी, डॉ. विष्णु कुमार श्रीवास्तव एवं सुशांत पॉल उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *