Google Analytics Meta Pixel अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का फैसला - Ekhabri.com

अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा छत्तीसगढ़ में आयोजित करने का फैसला

थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए भेजा हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट

रायपुर। थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने उपहार स्वरूप छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए अपने हस्ताक्षर किया हुआ बैडमिंटन किट भेजा है। जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के हस्ताक्षरयुक्त बैग और बैडमिंटन रैकेट शामिल है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव संजय मिश्रा ने आज मुख्यमंत्री बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें यह उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की ओर से मिले इस उपहार को सहर्ष स्वीकार करते हुए भारतीय खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि थॉमस कप जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा है। गौरतलब है कि भारत ने 73 वर्ष में पहली बार बैडमिंटन की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम प्रतियोगिता थॉमस कप जीता है।


छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज स्पर्धा: आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने दी सहमति


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन संघ द्वारा इस वर्ष छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की इंटरनेशनल चैलेंज स्पर्धा के आयोजन का फैसला किया गया है। इसके आयोजन की संभावित तिथि 20 से 25 सितम्बर 2022 तक रहेगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन से वैश्विक खेल मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की उपस्थिति दर्ज होगी और भविष्य में भी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आयोजन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस इंटरनेशनल स्पर्धा के आयोजन के लिए सहमति देते हुए आयोजन के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भारतीय बैडमिंटन संघ के सचिव मिश्रा ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में जल्द से जल्द बैडमिंटन अकादमी की स्थापना कराने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष सितम्बर माह में रायपुर में बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की घोषणा की थी। मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी संचालित होने से भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट कोच की सुविधा छत्तीसगढ़ को मिलेगी। साथ ही छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन के राष्ट्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के शुरू होने की संभावना भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन अकादमी की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Read Also  आज बुधवार है, करिए आप ग्रह बुध को मजबूत साथ पाइए गणेश भगवान की कृपा 


मुख्यमंत्री को भेजे गए बैडमिंटन किट पर थॉमस कप विजेता टीम के 10 खिलाड़ियों के हस्ताक्षर


मुख्यमंत्री को थॉमस कप विजेता टीम के खिलाड़ियों की तरफ से भेंट किए गए बैडमिंटन किट में थॉमस कप विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों में किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज, प्रियांशु रजावत, धु्रव कपिला, कृष्णा प्रसाद, विष्णु वर्धन और एम.आर. अर्जुन सहित देश के सुप्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद के हस्ताक्षर भी हैं।


इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजय भंसाली, छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में हीरल चौहान, तनु चंद्रा, रौनक चौहान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नीता डूमरे, सबा अंजूम, वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर के डिजिटल क्रिएटर्स बढ़ाएंगे पीरियड जागरूकता और जलवायु अभियान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रिएटर्स अब #PeriodFriendlyWorldऔर जलवायु कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण अभियानों को मजबूती देने के लिए आगे आए हैं। यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन संवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल क्रिएटर्स ने...

रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से छत्तीसगढ़ को मिलेगा विकास का नया इंजन

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 मई 2026।भारत तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत आर्थिक नेटवर्क के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सड़क, रेल, बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयास अब जमीन पर दिखने...

नौतपे की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर: छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार से नौतपे की शुरुआत होते ही प्रदेश में गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक होने लगा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेज लू और तापमान में...

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

65 लाख का गांजा जब्त, सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर यूपी ले जाया जा रहा था माल

By User 6 / May 25, 2026 / 0 Comments
गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देवभोग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 130 किलो गांजा बरामद किया है। तस्कर गांजे को सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *