Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सफलता: पंडरी और बलौदाबाजार IPHL को राष्ट्रीय प्रमाणन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सफलता: पंडरी और बलौदाबाजार IPHL को राष्ट्रीय प्रमाणन

रायपुर, 20 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। जिला अस्पताल पंडरी रायपुर और जिला अस्पताल बलौदाबाजार की इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (IPHL) को भारत सरकार के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम (NQAS) के अंतर्गत राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इनमें पंडरी रायपुर की IPHL देश की पहली तथा बलौदाबाजार की IPHL देश की दूसरी क्वालिटी सर्टिफाइड लैब बनी है। यह उपलब्धि राज्य में गुणवत्ता आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और वैज्ञानिक मानकों पर आधारित जांच सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का प्रमाण है।

जनवरी 2024 से नवंबर 2025 के बीच राज्य की 832 स्वास्थ्य संस्थाओं का राष्ट्रीय मानकों के अनुसार मूल्यांकन और प्रमाणीकरण किया गया है। इनमें दंतेवाड़ा के चिंतागुफा जैसे अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल हैं। पहली बार किसी राज्य में इतनी व्यापक एवं संगठित लैब श्रृंखला का मूल्यांकन किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान प्राप्त हुई है।

 

दोनों लैब्स का मूल्यांकन भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नामित विशेषज्ञ टीमों ने किया। पंडरी रायपुर IPHL का मूल्यांकन 10 सितंबर 2025 और बलौदाबाजार IPHL का मूल्यांकन 11 सितंबर 2025 को हुआ। पंडरी लैब को 90% तथा बलौदाबाजार लैब को 88% अंक प्राप्त हुए, जो राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों की उत्कृष्ट श्रेणी में आते हैं।

IPHL की अवधारणा का उद्देश्य मरीजों को पैथोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री और माइक्रोबायोलॉजी से संबंधित सभी जांच एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। इससे जांच प्रक्रिया तेज, सटीक और किफायती बनती है तथा लोगों का निजी जांच केंद्रों पर निर्भरता कम होती है।

Read Also  राजनीतिक लाभ लेने गृहमंत्री अमित शाह ने गलत बयानी कर छत्तीसगढ़ का अपमान किया -कांग्रेस

 

पंडरी रायपुर IPHL वर्तमान में राज्य की मॉडल लैब है। यहां प्रतिदिन 3,000 से अधिक जांचें और 120 से ज्यादा प्रकार की टेस्टिंग उपलब्ध हैं। यह लैब ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल के तहत जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से प्राप्त सैंपल की जांच भी करती है। आपात स्थितियों में यह लैब मेडिकल कॉलेज सहित अन्य जिलों के नमूनों की भी जांच करती रही है।

 

बलौदाबाजार IPHL भी प्रतिदिन 1,000–1,200 जांचों के साथ तेजी से उभरती हुई उच्च गुणवत्ता वाली लैब है। आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित तकनीशियनों एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग की वजह से जिले के शहरी, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।

 

पंडरी रायपुर IPHL के मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। देश के 13 से अधिक राज्यों की स्वास्थ्य टीमें इस लैब का निरीक्षण कर इसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन कर चुकी हैं। भारत सरकार द्वारा जारी IPHL गाइडलाइन के प्रथम पृष्ठ पर भी रायपुर IPHL की तस्वीर प्रकाशित की गई है। यह मॉडल PM-ABHIM के तहत राष्ट्रीय IPHL नेटवर्क का प्रमुख मार्गदर्शक बनाया गया है।

 

छत्तीसगढ़ में NQAS आधारित मूल्यांकन केवल प्रमाणन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली में लम्बे समय तक चलने वाले सुधारों का आधार बन रहा है। साफ-सफाई, रोगी सुरक्षा, रिकॉर्ड प्रबंधन, उपकरण कैलिब्रेशन, बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, तकनीकी गुणवत्ता और स्टाफ प्रशिक्षण जैसे कठोर मानकों का पालन करके दोनों IPHL लैब्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लैब तकनीशियनों, चिकित्सकों और प्रबंधन टीमों के समर्पित प्रयासों से यह सफलता संभव हुई है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी इसी मॉडल को लागू किया जाएगा, जिससे जांच सेवाएँ और अधिक उपलब्ध, विश्वसनीय और वैज्ञानिक रूप से उन्नत होंगी।

Read Also  CG : दंतेवाड़ा में 23 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 

मुख्यमंत्री ने दोनों लैब टीमों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रमाणन से राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को नई विश्वसनीयता मिली है। सरकार प्राथमिक और द्वितीयक स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित मानव संसाधन से सशक्त कर रही है। IPHL मॉडल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

 

यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। IPHL मॉडल के विस्तार से राज्य के स्वास्थ्य सूचकांक में सुधार होगा और लाखों लोगों को समयबद्ध, किफायती और विश्वसनीय जांच सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *