Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ ने खनन से कमाए 15 हजार करोड़, नई परियोजनाओं को मंजूरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ ने खनन से कमाए 15 हजार करोड़, नई परियोजनाओं को मंजूरी

रायपुर। राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की रजत महोत्सव पर 25वीं बैठक न्यू सर्किट हाउस, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खनिज साधन विभाग के सचिव एवं मंडल अध्यक्ष पी. दयानंद ने की। इस बैठक में खनिज अन्वेषण और खनन परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

 

बैठक में वर्ष 2024-25 के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए खनन कार्यों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश ने खनिज राजस्व से करीब 15 हजार करोड़ रुपये अर्जित किए, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 34% अधिक है। इस राजस्व वृद्धि ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ नए निवेश के अवसर भी खोले हैं।

 

बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नए खनिज अन्वेषण परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। इसमें स्ट्रेटजिक और क्रिटिकल मिनरल जैसे लिथियम, टाइटेनियम, नियोबियम और दुर्लभ मृदा धातुएँ शामिल हैं। इन परियोजनाओं से आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।

 

खनिज सचिव पी. दयानंद ने कहा कि “खनिज किसी भी राज्य और देश के सर्वांगीण विकास की रीढ़ हैं। छत्तीसगढ़ में खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना और सतत् अन्वेषण राज्य के विकास को नई दिशा देगा।”

 

बैठक में भौमिकी तथा खनिकर्म विभाग के संचालक रजत बंसल ने जानकारी दी कि वर्ष 2024-25 में लगभग 2500 मिलियन टन चूनापत्थर और 93 मिलियन टन लौह अयस्क का आकलन किया गया है। वहीं, वर्ष 2025-26 में कुल 11 नए अन्वेषण प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं।

 

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने एनएमइटी योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चूनापत्थर और बाक्साइट की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। निजी संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Read Also  PM Kisan e-KYC: 21वीं किस्त से पहले करें जरूरी अपडेट, वरना रुक सकती है 6,000 की सहायता राशि

 

बैठक में आईबीएम, जीएसआई, एएमडी, एनएमडीसी, सीआईएल, वेदांता और अल्ट्राटेक समेत कई प्रमुख कंपनियों और संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *