Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ शासन में ई-ऑफिस मूल्यांकन, श्रेष्ठ अधिकारियों का हुआ सम्मान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ शासन में ई-ऑफिस मूल्यांकन, श्रेष्ठ अधिकारियों का हुआ सम्मान

रायपुर, 07 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन सुशासन, दक्षता और नागरिक केंद्रित प्रशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में पदस्थ अधिकारियों के ई-ऑफिस प्रदर्शन का नवंबर 2025 माह के लिए मूल्यांकन किया गया। इस प्रक्रिया के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है। डिजिटल गवर्नेंस को प्रभावी बनाने वाली इस पहल के तहत अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यभार, फाइल निस्तारण की गति और समयबद्ध निर्णय प्रक्रिया का मूल्यांकन किया गया।

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय स्थित महानदी भवन के अधिकारियों के लिए ई-ऑफिस आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया पूर्ण की। यह व्यवस्था अधिकारियों को स्व-मूल्यांकन, बेहतर कार्य-प्रबंधन और परिणामोन्मुखी कार्यसंस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित करती है। इसके माध्यम से विभागों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित हो रही है, जिससे समग्र प्रशासनिक दक्षता में सुधार हो रहा है।

 

मूल्यांकन संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव एवं अनुभाग अधिकारी संवर्ग के लिए पृथक-पृथक किया गया। यह मूल्यांकन पूरी तरह ई-ऑफिस प्रणाली से प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित रहा, जिसमें मासिक अवधि के दौरान फाइल निस्तारण और कार्य निष्पादन को प्रमुख आधार बनाया गया।

 

मुख्य सचिव विकास शील ने 6 जनवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन के पंचम तल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नवंबर 2025 के श्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। सम्मानित अधिकारियों में जयश्री जैन, गजपाल सिंह सिकरवार, भुपेन्द्र सिंह राजपूत, विजय कुमार चौधरी, राहुल कुमार, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, रनबहादुर ज्ञवाली, अरुण कुमार मिश्रा, पूरन लाल साहू, मनीराम रात्रे, महेश कुमार और नागराजन शामिल हैं।

Read Also  कुमार विश्वास और डॉ. सुरेंद्र दुबे के काव्य पाठ से झूम उठा स्टेडियम

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि ई-ऑफिस प्रदर्शन मूल्यांकन से अधिकारियों में सकारात्मक प्रेरणा, जवाबदेही और अनुशासन को मजबूती मिलेगी। यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रखी जाएगी तथा प्रत्येक माह ई-ऑफिस प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि समयपालन और कार्यालय उपस्थिति को बढ़ावा देने के लिए उपस्थिति आधारित पुरस्कार प्रणाली प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही उत्कृष्ट अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट और मंत्रालय परिसर की डिजिटल स्क्रीन पर वॉल ऑफ फेम प्रदर्शित किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी और सेवा-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *