Google Analytics Meta Pixel कोलकाता पर्यटन मेले में छत्तीसगढ़ ने लहराया सांस्कृतिक परचम - Ekhabri.com

कोलकाता पर्यटन मेले में छत्तीसगढ़ ने लहराया सांस्कृतिक परचम

रायपुर, 10 जुलाई 2025: कोलकाता में चल रहे ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक स्थलों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कोलकाता के प्रमुख टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों को राज्य के टूर पैकेज में छत्तीसगढ़ को शामिल करने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ मंच साझा किया।

 

नीलू शर्मा ने कहा, “छत्तीसगढ़ को आज भी ‘अनदेखा भारत’ कहा जाता है, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने चित्रकोट जलप्रपात, कांगेर घाटी, सिरपुर, भोरमदेव, डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा जैसे स्थलों का उल्लेख करते हुए राज्य को विरासत, रोमांच और अध्यात्म का संगम बताया।

 

टूरिज्म को उद्योग का दर्जा दिए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में होमस्टे, रिसॉर्ट्स, ट्राइबल और वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। इस अवसर पर कोलकाता में छत्तीसगढ़ टूरिज्म का स्थायी सूचना केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की गई, जो सीधे और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

 

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने राज्य की सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं पर प्रेजेंटेशन के जरिए प्रकाश डाला।

 

आयोजन में सिक्किम विधानसभा की उपाध्यक्ष राजकुमारी थापा, थाईलैंड की महावाणिज्यदूत श्रीपोन तांतिपन्याथेप, वेस्ट बंगाल टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के 500 से अधिक सदस्य शामिल हुए।

 

नीलू शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा, “भारत को समझने के लिए छत्तीसगढ़ को जानना जरूरी है। आइए, इसे महसूस कीजिए और भारत की आत्मा से मिलिए।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *