Google Analytics Meta Pixel ब्रेकिंग न्यूज: उद्धव ठाकरे ने किया सीएम पद और विधानपरिषद से इस्तीफा देने का एलान - Ekhabri.com

ब्रेकिंग न्यूज: उद्धव ठाकरे ने किया सीएम पद और विधानपरिषद से इस्तीफा देने का एलान

  • उद्धव ठाकरे ने आज कैबिनेट बैठक कर सहयोगियों का आभार जताया था। इसके बाद से ही उनके इस्तीफा देने की संभावना जताई जाने लगी थी। 
  • उद्धव ठाकरे ने किया सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान, कहा- हमसे कोई शिवसेना छीन नहीं सकता

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल का बहुमत परीक्षण का फैसला बरकरार रखने के साथ ही उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ने की घोषणा की। फेसबुक के जरिए दिए संबोधन में उद्धव का दर्द साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि जिन्हें कुछ भी नहीं दिया, उन्होंने साथ दिया। कांग्रेस-एनसीपी ने हमारा साथ दिया, लेकिन जिनको मैंने दिया, वो नाराज हैं।

क्या-क्या कहा उद्धव ने पढ़ें 

• मैं संतुष्ट हूं कि हमने आधिकारिक तौर पर औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। ये बालासाहेब ठाकरे द्वारा नामित शहर हैं। 

• हमने किसानों का कर्ज माफ किया है। जिन्हें कुछ भी नहीं दिया, उन्होंने साथ दिया। जिनको मैंने दिया, वो नाराज हैं। कांग्रेस-एनसीपी ने हमारा साथ दिया। 

• मैं एनसीपी और कांग्रेस के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया। शिवसेना, अनिल परब, सुभाष देसाई और आदित्य ठाकरे की तरफ से ये लोग तब मौजूद थे जब प्रस्ताव पास हुआ था, जबकि एनसीपी और कांग्रेस के लोगों ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया। 

• आपकी नाराजगी किस बात की है, गुवाहाटी और सूरत जाने की बजाए मुझे बताएं। मैंने हमेशा आपकी भावनाओं का सम्मान किया है। मैं मीडिया में बात करूंगा और आप उसका जवाब देंगे, इसका क्या मतलब है। 

Read Also  उपमुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी यात्रा के लिए बस को किया रवाना

• मुझे पता लगा है कि मुंबई में बंदोबस्त करने के लिए केंद्र ने सुरक्षाकर्मी भेजे हैं। मैं नहीं चाहता कि शिवसैनिकों का खूब बहे, नहीं चाहता कि शिवसैनिक सड़कों पर उतरें। 

• किसके पास कितनी संख्या मुझे इससे मतलब नहीं, कल शायद वो बहुमत साबित कर दें। मुझे सीएम पद छोड़ने का कोई दुख नहीं।

• मैं अप्रत्याशित तरीके से (सत्ता में) आया था और मैं इसी तरह से बाहर जा रहा हूं। मैं हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं, मैं यहां रहूंगा, और मैं एक बार फिर शिवसेना भवन में बैठूंगा। मैं अपने सभी लोगों को इकट्ठा करूंगा। मैं सीएम और एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं वहां पर गया जहां मुझे जाना नहीं था।  

शीर्ष अदालत ने बहुमत परीक्षण को हरी झंडी दी 
इससे पहले आज अदालत ने आदेश सुनाते हुए कहा कि हम कल के फ्लोर टेस्ट को नहीं नहीं रोक रहे हैं। राज्यपाल द्वारा दिया गया बहुमत परीक्षण का आदेश जारी रहेगा। इस आदेश के बाद सीएम उद्धव ठाकरे के बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा देने के कयास लग रहे थे।   

अदालत के आदेश के साथ ही एमवीए सरकार की विदाई तय हो गई थी। सीएम उद्धव ठाकरे इसे लेकर फेसबुक लाइव के जरिए सामने आए और अपनी बात लोगों के सामने रखी। इससे पहले उन्होंने आज कैबिनेट बैठक कर सहयोगियों का आभार जताया था। इसके बाद से ही उनके इस्तीफा देने की संभावना जताई जाने लगी थी। 

लाईव लिंक:

https://fb.watch/dYg6ZnDSdk/

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *