Google Analytics Meta Pixel पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा -जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी! - Ekhabri.com

पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा -जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी!

नई दिल्ली।इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रोहित इंग्लैंड दौरे पर प्रैक्टिस मैच के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। रोहित पूरी तरह से फिट नहीं हैं और वह 1 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है।वहीं बुमराह साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में उप कप्तान रह चुके हैं। इसके अलावा प्रैक्टिस मैच में बुमराह लीसेस्टरशायर के खिलाफ कप्तानी करते हुए नजर आए थे। ऐसे में अगर रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह को कप्तान नियुक्त किया जाता है तो वह कपिल देव के बाद 35 सालों में दूसरे ऐसे तेज गेंदबाज होंगे जो भारतीय टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगे। कपिल देव ने भारत के लिए 1983 से 1987 के बीच 34 टेस्ट मैचों में कप्तानी किए थे। इस दौरान टीम ने उनकी कप्तानी में 4 टेस्ट में जीत हासिल की थी जबकि 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस दौरान 22 मैच ड्रॉ रहे थे जबकि एक मुकाबला टाई पर छूटा था। वहीं अपनी कप्तानी में कपिल देव ने भारत के लिए टेस्ट में 31.72 का औसत से 1364 रन बनाए हैं जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 111 विकेट लिए।
जसप्रीत बुमराह का करियर
जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से वह टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 21.73 की औसत से 123 विकेट हासिल किए हैं। टेस्ट के अलावा वह भारत के लिए 70 वनडे और 57 टी20 मैच भी खेले हैं। वनडे में उन्होंने भारत के लिए 113 विकेट लिए हैं जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 67 विकेट झटके हैं। भारतीय टीम पिछले साल विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई थी। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके थे लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेला जा सका था। उसी टेस्ट मैच को अब भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेला जाना है जिसकी शुरूआत 1 जुलाई से होनी है। इस सीरीज में भारतीय टीम के पास बढ़त हासिल है। टीम इंडिया ने दो मैच जीत चुकी है जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक में सफलता हुई। वहीं एक मैच ड्रॉ हुआ है। इस तरह टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। ऐसे में भारत अगर आखिरी टेस्ट मैच नहीं भी जीतता है और उसे ड्रॉ करा देता है वह सीरीज अपने नाम कर लेगी जबकि मेजबान इंग्लैंड के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है। उसे सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना ही होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *