नई दिल्ली। साल के तीसरे ग्रैड स्लैम विंबलडन में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का सफर खत्म हो गया है। 364 दिन बाद महिला सिंगल्स मुकाबले में वापसी करने वाली इस दिग्गज को पहले दौर में ही हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। विंबलडन में डेब्यू कर रही दुनिया की 115वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की हारमोनी टेन ने 7-5, 1-6, 7-6 (10-7) से उनको हराया। सेरेना के खेल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी तो ऐसा लगा कि वह बिलकुल भी लय में नहीं हैं जबकि कई मौकों पर उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जैसे वह अपने 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब के अभियान में आगे बढ़ेंगी। सेरेना ने अपना पिछला सिंगल्स मुकाबला विंबलडन में ही पिछले साल 29 जून को खेला था, लेकिन पहले सेट में ही चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। विंबलडन में सात बार की पूर्व चैंपियन 40 साल की सेरेना को विंबलडन में पदार्पण कर रही दुनिया की 115वें नंबर की खिलाड़ी फ्रांस की हारमोनी टेन ने पहले दौर के मुकाबले में 7-5, 1-6, 7-6 (10-7) से शिकस्त दी। यह मैच तीन घंटे और 14 मिनट तक चला। दूसरे दौर में टेन की भिड़ंत गुरुवार को 32वीं वरीय स्पेन के सारा सोरिबेस टोर्मो से होगी जिन्होंने पहले दौर में अमेरिकी क्वालीफायर क्रिस्टीना मैकहेल को 6-2, 6-1 से हराया। पहले सेट में शुरूआती दो गेमों में पिछड़ने के बाद सेरेना ने शानदार रैली करके इस सेट में वापसी की, लेकिन वह टेन को इस सेट को जीतने से नहीं रोक पाई। दूसरे सेट में सेरेना ने अपना पुराना अंदाज दिखाते हुए दमदार वापसी की। उन्होंने इस सेट में सिर्फ एक गेम गंवाया और यह सेट 6-1 से अपने नाम कर करके मैच को तीसरे सेट में धकेल दिया। तीसरे सेट में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और सेट का नतीजा टाई ब्रेकर में निकला जहां टेन ने बाजी मार ली।
सेरेना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले साल की तुलना में मेरी यह ठीक शुरूआत है।’ जब सेरेना से पूछा गया कि क्या यह उनके करियर का आखिरी मैच है तो उन्होंने कहा, ‘यह अभी भी सवाल बना हुआ है और मैं इसका उत्तर नहीं दे सकती क्योंकि मुझे इसके बारे में नहीं पता।’ वहीं, 24 वर्षीय टेन कभी टीवी पर सेरेना के मैच देखती थीं और वह पहली बार इस टूनार्मेंट में खेल रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा यह पहला विंबलडन है। मैं बहुत ही खुश हूं। शानदार शुरूआत। जब मैंने ड्रा देखा तो मैं डर गई थी क्योंकि मेरी पहली ही भिड़ंत सेरेना से थी। वह दिग्गज हैं और मैं उन्हें पसंद करती हूं। मैं यह सोच रही थी कि मैं उनके विरुद्ध कैसे खेलूंगी।’ मैच के दौरान सेरेना की बड़ी बहन वीनस विलियम्स उनका हौसला बढ़ाने के लिए गेस्ट बाक्स में बैठी हुई थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 12, 2026 /
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...