Google Analytics Meta Pixel भारत की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार - Ekhabri.com

भारत की सबसे बड़ी जीत, न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार

भारत ने जयंत यादव की शानदार गेंदबाजी से दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को सुबह पहले घंटे में ही न्यूजीलैंड के बाकी बचे पांच विकेट निकालकर 372 रन की रिकार्ड जीत से दो मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। भारत की यह रन अंतर के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है और कीवी टीम की सबसे बड़ी हार है। दिन का खेल शुरू होने के ठीक 43 मिनट बाद भारत ने 540 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड की टीम को 56.3 ओवर में 167 रन पर आलआउट कर दिया।
कानपुर में अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन करके पहला टेस्ट मैच ड्रा कराने वाली न्यूजीलैंड की टीम यहां संघर्ष नहीं कर पाई तथा अतिरिक्त उछाल और टर्न के सामने उसके बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। न्यूजीलैंड हालांकि इस मैच को एजाज पटेल के पारी में 10 विकेट के ऐतिहासिक कारनामे के लिए याद रखेगा। दिलचस्प तथ्य यह रहा कि पटेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से दोनों पारियों में 73.5 ओवर गेंदबाजी की, जबकि उनकी टीम दोनों पारियों में 84.4 ओवर तक ही बल्लेबाजी कर पाई।
न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 140 रन से आगे खेलना श्ाुरू किया और तीसरे दिन शाम के सत्र में अच्छी लय में दिख रहे जयंत ने जल्द ही उसके विकेट निकालने शुरू कर दिए। इससे पहले अपना पिछला टेस्ट मैच 2017 में खेलने वाले जयंत ने 49 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने अपने सभी चारों विकेट चौथे दिन सुबह के सत्र में लिए। जयंत ने सुबह रचिन रविंद्र (18) को दूसरी स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया और फिर फ्लाइट लेती गेंद पर काइल जेमिसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया। टिम साउथी लंबा शाट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए, जबकि विल समरविले ने जयंत को वापस आसान कैच दिया। रविचंद्रन अश्विन (4/34) ने हेनरी निकोल्स को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराकर भारत में अपना 300वां टेस्ट विकेट लेकर ।
इस जीत से भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ जाएगी, जो तीन सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...