Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आया एप अब घर खरीदना हुआ और आसान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का आया एप अब घर खरीदना हुआ और आसान

आवास मंत्री अकबर ने आवासीय योजना के ऑनलाईन पंजीयन एवं ‘‘मोबाइल एप सीजीएचबी ” का किया शुभारंभ

रायपुर। आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज अपने निवास कार्यालय में इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि अब लोग घर बैठे अपने मोबाईल से या ऑनलाईन किसी भी माध्यम से मण्डल के घर के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही योजना की संपूर्ण जानकारी के साथ अपना मनपसंद घर बुक करा सकते हैं। इसके ऑनलाईन होने से अब घर खरीदने के लिए व्यक्ति को मण्डल दफ्तर तक आने की जरूरत नही होगी। इसके साथ पंजीयन कराने हेतु समय की बाध्यता भी खत्म होगी।

छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल अपनी योजनाओं को पूरी तरह ऑनलाईन करने जा रहा है इससे हितग्राही अपने मोबाईल, डेस्कटॉप, लेपटॉप तथा अन्य ऑनलाईन माध्यमों से मण्डल के भवन क्रय करने आवेदन कर सकते है साथ ही मण्डल के प्रोजेक्टस् की जानकारी भी ले सकते है। इस अवसर पर छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने कहा कि आज मण्डल की आवासीय योजना का पंजीयन तथा मोबाइल एप सीजीएचबी का शुभारंभ किया गया है। योजना के ऑनलाईन होने से अब कभी भी कही से भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी से घर खरीदना और आसान हो गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में कोतापाल बीजापुर हेतु ऑनलाईन सिस्टम प्रारंभ किया गया है। भविष्य में मण्डल की अन्य योजनाओं में भी लागू किया जावेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नवीन आवासीय योजना कोतापाल बीजापुर को पूर्णतः ऑनलाईन कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को लोग ऑनलाईन देख सकते हैं तथा पसंद कर घर चयन कर फिर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाईन लॉटरी तो होगी ही एवं पंजीयन राशि भी ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा एन.ओ.सी. और घर खरीदने के पश्चात् एकांउट लेजर भी ऑनलाईन प्राप्त कर सकते हैं।

ये सारी सुविधाऐं मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी में भी उपलब्ध होगी जिसे आप अपने मोबाईल पे गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। कार्यक्रम में मण्डल आयुक्त अय्याज एफ. तंबोली, अपर आयुक्त एच.के. वर्मा, मुख्य संपदा अधिकारी पी.के. सोनवानी तथा मण्डल के आई.टी. एवं मार्केटिंग टीम के सदस्य भी मौजूद रहे

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *