रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रदेशभर में आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। मंडल नवंबर माह में राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित करने जा रहा है, जिसमें लगभग रु. 2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा।
यह आयोजन 23 से 25 नवंबर तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में होगा। मेले में आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों की जानकारी, स्पॉट बुकिंग सुविधा, बैंक ऋण की उपलब्धता और पंजीयनकर्ताओं के लिए आकर्षक उपहार जैसी विशेष सुविधाएं रहेंगी।
गृह निर्माण मंडल के अनुसार, नई शुरू की जाने वाली योजनाओं में लगभग 70 प्रतिशत संपत्तियां कमजोर एवं मध्यम आय वर्ग के नागरिकों के लिए होंगी।
हाल ही में आयोजित राज्योत्सव-2025 में गृह निर्माण मंडल के स्टॉल को नागरिकों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला था। हजारों लोगों ने योजनाओं में रुचि दिखाई और कई ने संपत्ति खरीदने के प्रति अपनी इच्छा जताई। इसी सफलता को देखते हुए अब राज्य स्तरीय आवास मेले का आयोजन किया जा रहा है।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है – “हर परिवार को पक्का घर मिले।”यह राज्य स्तरीय आवास मेला इस दिशा में एक बड़ा जनहितकारी कदम साबित होगा और वर्ष 2027 तक सभी को पक्का छत मुहैया कराने के संकल्प को मजबूत करेगा।
गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि पिछले दो वर्षों में मंडल ने कई अहम योजनाएं शुरू की हैं, जैसे वन टाइम सेटलमेंट योजना-2, जिसमें भवनों के मूल्य में 30 प्रतिशत तक की छूट दी गई है।
उन्होंने कहा कि रजत जयंती वर्ष में यह राज्य स्तरीय आवास मेला प्रदेश की आवासीय विकास यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इससे नागरिकों को एक ही मंच पर मंडल की सभी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक साथ मिलेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...