Google Analytics Meta Pixel कोदो, कुटकी और रागी की खेती के लिए सब्सिडी देने वाला छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य हैं-मंत्री अकबर - Ekhabri.com

कोदो, कुटकी और रागी की खेती के लिए सब्सिडी देने वाला छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य हैं-मंत्री अकबर

मंत्री अकबर ने ग्राम तितरी, बरबसपुर, समनापुर, दरिया, जामुनपानी, मुड़वाही, चिल्फी के ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया,केबिनेट मंत्री अकबर का बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्रामों में लगा जन चौपाल

कवर्धा-प्रदेश के वन,परिवहन, आवास पर्यावरण, विधि विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर आज बोड़ला विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत तितरी, बरबसपुर, समनापुर, दरिया, जामुनपानी, मुड़वाही, चिल्फी पहुंचकर ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात कर ग्रामीण, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गो से सीधा संवाद किया। मंत्री अकबर ने ग्रामवासियों से भेंट मुलाकात कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों की मांग, समस्या और शिकायत से अवगत भी हुए। उन्होंने सभी की शिकायत और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामवासियों के मांग के अनुरूप ग्राम तितरी में शिव मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए दो लाख, सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख और ग्राम बरबसपुर में मानस मंडली को 15 हजार रुपए देने की घोषणा की। मंत्री श्री अकबर ने ग्रामीणो को पौधा, राशन कार्ड भी वितरण किया।  अकबर ने वनांचल ग्राम में भेंट मुलाकात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नितियों की पूरे देश में सराहना हो रही है। वनांचल वासियों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है। जिससे आज वनांचल में रहने वाले निवासियों के जीवन स्तर में सुधार आया है और आर्थिक रूप से मजबूत हुए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु धान्य कोदो, कुटकी, रागी (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उत्पादक कृषकों को वाजिब मूल्य दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ मिलेट्स मिशन संचालित की गई है। छत्तीसगढ़ देश का एकलौता राज्य है जहां कोदो 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल, कुटकी 3100 रूपए प्रति क्विंटल और रागी 3578 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। इनके प्रसंस्कर और मार्केटिंग की व्यवस्था भी छत्तीसगढ़ सरकार ने की है। कोदो, कुटकी और रागी की खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य छत्तीसगढ़ है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मिलेट्स मिशन के तहत 05 वर्षो में 170 करोड़ 30 लाख रूपए व्यव करने का प्रावधान किया है। मात्र एक वर्ष की अवधि में मिलेट्स की खेती का रकबा 69 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 01 लाख 88 हजार हेक्टेयर हो गया है। इसकी खेती के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 09 हजार रूपए प्रति एकड़ की मान से सब्सिडी देने वाला छत्तीसगढ़ देश का एक मात्र राज्य है। छत्तीसगढ़ में मिलेट्स की खेती के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर का पोषक अनाज अवार्ड 2022 सम्मान भी मिल चुका है। मिलेट मिशन के चलते राज्य में कोदो, कुटकी और रागी (मिलेट्स) की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। पहले औने-पौने दाम में बिकने वाला मिलेट्स अब छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छे दामों में बिकने लगा है। बीते एक सालों में प्रमाणित बीज उत्पादक किसानों की संख्या में लगभग 5 गुना और इससे होने वाली आय में चार गुना की वृद्धि हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाघ्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू,

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रायपुर में दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज, जनजातीय संस्कृति की झलक

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। राजधानी रायपुर में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को समर्पित दो दिवसीय आदि परब का रंगारंग आगाज हुआ। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड के आदिवासी लोक कलाकार भाग ले रहे हैं।...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

कोरोना से प्रभावित बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 758 करोड़ की छूट

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी सहूलियत बनकर सामने आई है। इस योजना के माध्यम से कोरोना महामारी...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, टिंबर और सरिया फैक्ट्री जली

By User 6 / March 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार उरला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित टिंबर और सरिया से जुड़ी एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसने...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *