Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सहायक आयुक्त के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सहायक आयुक्त के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा

कोरबा।शराब घोटाला मामले में सहायक आयुक्त के घर पर सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। वहीं अधिकारी घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रहे हैं।आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह टीम सहायक आयुक्त के घर पर पहुंची। जहां दो वाहनों में नौ सदस्य सवार थे। सहायक आयुक्त के घर पर कार्रवाई जारी है और तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।एंटी करप्शन की टीम बीती शाम सात बजे पहुंची थी। जहां आबकारी सहायक आयुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद टीम ने घर पर सील बंद की कार्रवाई कर दी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। तड़के सुबह टीम फिर से मौके पर पहुंची। जहां सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी को तलब किया गया।इसके बाद सील बंद कमरे को खोलकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त के घर के बाहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर तैनात है। जहां जांच जारी है।बताया जा रहा है कि आबकारी सहायक आयुक्त चर्चित अधिकारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहायक आयुक्त के बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा उनके और स्टाफ है। उनसे भी संपर्क करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में नव सदस्य टीम पहुंची हुई है। जहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं

Read Also  नक्सलियों को शहीद बताए जाने वाले बयान पर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दी सफाई,कहा- ”भाजपा की फेक न्यूज फैक्ट्री मेरे बयान को गलत तरीके से चला रही”


Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सुकमा के आदिवासी छात्रों की बड़ी उपलब्धि, NEET में शानदार प्रदर्शन

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *