रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने सौजन्य मुलाकात की। संघ ने शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों के हित में लिए गए फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डी.ए. और एच.आर.ए. में वृद्धि कर्मचारियों के हित में लिया गया ऐतिहासिक फैसला है। इतनी बड़ी सौगात मिलने से जनसंपर्क अधिकारियों और कर्मचारियों सहित प्रदेश भर के कर्मचारियों-अधिकारियों में ख़ुशी की लहर है।
जनसम्पर्क के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में केन्द्र के बराबर डी. ए. पहली बार दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का ध्यान रखा है और उनके हित में फैसले लिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी लगन और मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
यह हुई बढ़ोतरी
उल्लेखनीय है कि कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट में बुधवार को विधानसभा में कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने 4 प्रतिशत डी. ए. वृद्धि, सातवें वेतनमान के आधार पर बी श्रेणी के शहरों के लिए 9 प्रतिशत और सी एवं अन्य श्रेणी के शहरों के लिए 6 प्रतिशत एच. आर. ए. देने की घोषणा की। संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत बढ़ोत्तरी, दैनिक वेतनभोगियों के वेतन में 4000 रुपए की वृद्धि, पंचायत सचिवों (15 वर्ष से कम सेवाकाल वालों को 2500 और 15 वर्ष से अधिक सेवाकाल वाले को 3000) के विशेष भत्ते दिए जाएंगे। पटवारियों को मासिक संसाधन भत्ता, पुलिस आरक्षकों को 8 हजार रुपए किट वार्षिक भत्ता समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके बाद प्रदेशभर के अधिकारियों-कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग के संचालक सौमिल रंजन चौबे, अतिरिक्त संचालक जवाहरलाल दरियो, जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तम्बोली, संघ के सदस्य धनंजय राठौर, जितेंद्र नागेश, नितिन शर्मा, मनोज सिंह, डॉ. दानेश्वरी संभाकर, नूतन सिदार, ओपी डहरिया, विष्णु वर्मा, सुजीत सिंह, कमलेश साहू सहित छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...