रायपुर, 26 सितंबर: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा 27 सितंबर 2024 को घोषित कलम बंद – काम बंद हड़ताल का समर्थन किया है। संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने बताया कि यह हड़ताल शासकीय सेवकों की मांगों को लेकर की जा रही है। इसमें 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग, लंबित एरियर्स का जीपीएफ में समायोजन, 300 दिन अर्जित अवकाश का नगदीकरण, चार स्तरीय वेतनमान और गृहभाड़ा भत्ते की स्वीकृति शामिल हैं। संघ ने फेडरेशन के इस निर्णय को शासकीय सेवकों के हित में बताया है और हड़ताल को पूरी तरह जायज मानते हुए समर्थन किया है।









