छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। इस कार्यक्रम में शामिल उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15,184 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में निवेश की अनगिनत संभावनाएं हैं। राज्य की नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देती है, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है। सीएम ने बताया कि कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि उद्योगों को भूमि उपलब्ध कराने, रेडी और विकसित प्लॉट सुनिश्चित करने, और न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप की व्यवस्था की गई है। साथ ही, उद्योग विभाग ने सब्सिडी जारी करने की प्रक्रिया को तेज करते हुए इसे अधिकतम 7 दिनों में पूरा करने की समयसीमा निर्धारित की है।
उद्योगपतियों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी सरकार- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निवेशकों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने राज्य में उपलब्ध बेहतर बुनियादी ढांचे, कुशल मानव संसाधन और शांतिपूर्ण माहौल के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में उपस्थित उद्योगपतियों द्वारा छत्तीसगढ़ की पहल की सराहना करते हुए निवेश की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह इन्वेस्टर मीट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 11, 2026 /
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...