Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9580 करोड़ के प्रस्ताव मिले - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9580 करोड़ के प्रस्ताव मिले

हैदराबाद, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए हैं। इन प्रस्तावों से राज्य में 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा है और निवेशकों के लिए राज्य में ‘रेड कारपेट’ बिछा हुआ है। उन्होंने देश और विदेश के उद्योगपतियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सहित जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। सरकार इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है, जहां सिंगल विंडो सिस्टम, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक-हितैषी नीतियां उपलब्ध हैं। राज्य की भौगोलिक स्थिति इसे देश का एक मजबूत लॉजिस्टिक हब बनाती है, जिससे 60 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच संभव है।

 

इस दौरान सात प्रमुख कंपनियों को ‘इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ ऑफर लेटर दिए गए। सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव हाइपरनेक्स्ट डाटा सेंटर लिमिटेड द्वारा 4,200 करोड़ रुपये का रहा, जिसमें देश का पहला समर्पित डिजास्टर रिकवरी डेटा सेंटर कैंपस स्थापित किया जाएगा।

Read Also  भिलाई समेत रायपुर के मेडिकल कॉलेजों पर 10-10 लाख का जुर्माना

 

इसके अलावा, सीमेंट क्षेत्र में 2,912 करोड़ रुपये, एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये, सौर ऊर्जा उपकरण निर्माण में 700 करोड़ रुपये और टेक्सटाइल सेक्टर में 528 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। फार्मा और डेयरी क्षेत्र में भी निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रीन स्टील और ऊर्जा क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य को 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिससे यह देश का प्रमुख पावर हब बनने की दिशा में अग्रसर है।

 

कार्यक्रम में आईटी, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, फार्मा, एयरोस्पेस और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। निवेशकों ने इन सेक्टर्स में विशेष रुचि दिखाई।

 

हैदराबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल ने कई बड़ी कंपनियों के साथ बैठकें भी कीं, जिनमें निवेश संभावनाओं और औद्योगिक विकास पर चर्चा हुई।

 

इस अवसर पर उद्योग विभाग और सीएसआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित कई उद्योगपति और निवेशक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *