Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 25 सप्ताह तक होंगे आयोजन - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 25 सप्ताह तक होंगे आयोजन

रायपुर, 15 अगस्त 2025।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर 6 फरवरी 2026 तक 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ शासकीय आयोजन नहीं, बल्कि हर नागरिक का उत्सव है। उन्होंने हर वर्ग, समाज और उम्र के लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ का गठन संभव हुआ और 25 वर्षों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

 

उन्होंने बताया कि रजत महोत्सव के दौरान ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे पारंपरिक आयोजन होंगे, जो स्थानीय खेलों और लोक-संस्कृति को नई ऊर्जा देंगे। साथ ही, विभिन्न विभागों और संगठनों की सहभागिता से 25 सप्ताह तक सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासपरक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि धान 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है और किसानों के खातों में पिछले दो वर्षों में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्थानांतरित की गई है। आईआईटी, आईआईएम और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं की स्थापना से शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल हुई हैं।

 

उन्होंने बताया कि राज्य की जीएसडीपी 21 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए हो गई है और लक्ष्य इसे पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ तक ले जाने का है। फार्मा, सेमीकंडक्टर और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में नई औद्योगिक नीति से 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित किया गया है।

 

शुभारंभ कार्यक्रम में रजत महोत्सव विशेषांक, लोगो और वेब पोर्टल का लोकार्पण भी किया गया। संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव ने बताया कि सभी विभागों को एक-एक सप्ताह का समय दिया गया है, जिसमें ग्राम स्तर तक गतिविधियां आयोजित कर जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में विधायक, विभिन्न आयोगों और बोर्डों के अध्यक्ष, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *