केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार बनने का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलने लगा है। केंद्र की विभिन्न योजनाओं की राशि राज्य को मिल रही है। बीजेपी का दावा है कि डबल इंजन की सरकार का फायदा छत्तीसगढ़ को मिल रहा है। वहीं, कांग्रेस तंज कस रही है कि महज आंकड़ों में दिखाया जा रहा है लाभ नहीं मिल रहा है।
केंद्र में मोदी की सरकार और राज्य विष्णुदेव साय की सरकार है। दोनों जगह बीजेपी की सरकार है, जिसकी वजह से प्रदेश सरकार की मांगों को केंद्र से लगातार मंजूरी मिल रही है। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 की GST की 4761 करोड़ रुपए प्रदान की गई है। इसके लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह राशि उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह केंद्र से 18 सड़क परियोजनों को चौड़ीकरण व उन्नयन की स्वीकृति मिली है। इसके तहत बस्तर समेत विभिन्न क्षेत्रों में 253 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसके लिए 3321 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विभिन्न रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। इसके पहले प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर विभिन्न योजनाओं के लिए विशेष राशि उपलब्ध कराने की आग्रह की है।
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। किसानों से 3100 सौ में धान खरीदा जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं का इंप्लीमेंटेशन शुरू हो गया है। 6 महीने में 20 हजार करोड रुपए से ज्यादा विभिन्न सहायता के रूप में मिल चुकी है।
डबल इंजन सरकार में मिल रहे फायदे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, 18 लाख आवास में कितने आवास जारी हुए हैं? होर्डिंग तो नई सरकार बनने से पहले ही लग गए थे। अभी तक किसी भी आवास को लेकर राज्य सरकार ने भी राशि जारी नहीं किया। प्रधानमंत्री कहते हैं 3 करोड़ आवास बनेंगे, लेकिन कितने दिन में यह प्रश्नवाचक चिन्ह है? मनमोहन सिंह की सरकार में 10 साल में हमने 5 करोड़ मकान बनाए थे। अरुण साव ने मांग की है पैसा आया क्या? जीएसटी का पैसा तो आना ही आना है, हमारी सरकार में भी आता था.हम तो लड़ कर मांग लेते थे, लेकिन यह नहीं मांग पाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 19, 2026 /
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...