Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

रायपुर, 13 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 अगस्त को किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का उद्घाटन PWD सचिव के पी सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश से आए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और इस प्रतियोगिता को आगे की सीढ़ी बताया। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता के जरिए किस तरह राज्य स्तरीय से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा जा सकता है।

IMG 20240813 WA0026

सिंह ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर के योगदान का जिक्र किया और बताया कि किस प्रकार मनु भाकर ने जीवन की चुनौतियों को पार कर अपना लक्ष्य हासिल किया।

 

उद्घाटन के बाद, सिंह ने पिस्टल से निशाना साधते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस साल प्रतियोगिता में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। 14 अगस्त को खिलाड़ी अपनी प्रैक्टिस करेंगे।

IMG 20240813 WA0024

इस शूटिंग प्रतियोगिता में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) द्वारा चयनित चार सदस्यीय टीम खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बारीकी से जांच करेगी। क्वालीफाइड प्रतिभागी प्री-नेशनल प्रतियोगिता में स्थान बना सकेंगे।

 

यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें 10 मीटर एयर राइफल और पिस्टल, 50 मीटर एयर राइफल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल, स्पोर्ट्स पिस्टल और सेंटर फायर पिस्टल इवेंट शामिल हैं।

 

हर साल की तरह इस बार भी प्रतियोगिता जिंदल स्टील एंड पावर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। 23 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड के प्रेसिडेंट प्रदीप टंडन, जनरल सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन राकेश गुप्ता और यूपी सिंह भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *