- अगस्त क्रांति आंदोलन को मिलेगा पूरा समर्थन: कमल वर्मा
रायपुर, 31 जुलाई: छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ ने “झन कर इनकार, हमर सुनव सरकार” आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा और प्रवक्ता बालमुकुंद तंबोली ने बताया कि 6 अगस्त 2024 को इंद्रावती भवन (संचालनालय) से महानदी भवन (मंत्रालय) तक मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल होंगे।
कमल वर्मा ने कहा कि अधिकारियों को महंगाई भत्ते से वंचित रखने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। अधिकारीगण दिन-रात मेहनत कर विभिन्न शासकीय योजनाओं को लागू करते हैं, लेकिन उन्हें केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा, जिससे वे हतोत्साहित हो रहे हैं। संघ ने सरकार को ज्ञापन देकर कई बार समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए संघ ने आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया है।
बालमुकुंद तंबोली ने बताया कि आंदोलन चार चरणों में होगा: 6 अगस्त को मशाल रैली, 20 से 30 अगस्त तक सांसदों और विधायकों को ज्ञापन, 11 सितंबर को जिला/ब्लॉक/तहसीलों में मशाल रैली, और 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन। संघ ने फेडरेशन के इस चरणबद्ध आंदोलन का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने की पूरी कोशिश करने का आश्वासन दिया है।
भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार, संघ ने कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 4% वृद्धि के साथ 50% महंगाई भत्ता, महंगाई भत्तों के एरियर्स का समायोजन, चार स्तरीय समयमान वेतनमान, गृह भाड़ा भत्ता, और अर्जित अवकाश नगदीकरण की मांगों को प्रमुखता से उठाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...