प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 16 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जो रायपुर (दुर्ग) से विशाखापत्तनम तक चलेगी, को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन पहले दिन एक विशेष उद्घाटन यात्रा के रूप में रायपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगी।
इस नई ट्रेन सेवा के तहत 20 सितंबर से दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से अपनी समय-सारणी के अनुसार चलेगी। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि ट्रेन नंबर 20829/20830 के तहत यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन, गुरुवार को छोड़कर, दोनों दिशाओं से संचालित होगी।
जानिए दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत ट्रेन का पूरा रूट
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जो यात्रियों को सुविधाजनक और तेज सफर प्रदान करेंगे। उद्घाटन यात्रा के दौरान, यह ट्रेन 16 सितंबर की शाम 4:15 बजे रायपुर स्टेशन से रवाना होगी और विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, और रायगड़ा होते हुए रात 12:20 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
20 सितंबर से, ट्रेन दुर्ग स्टेशन से नियमित रूप से सुबह 5:45 बजे रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...