Google Analytics Meta Pixel खादी और बांस से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेगा छत्तीसगढ़ - Ekhabri.com

खादी और बांस से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखेगा छत्तीसगढ़

रायपुर, 14 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश पांडेय के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘लोकल फॉर वोकल’ और ‘स्वावलंबी भारत’ को मजबूत बनाने में बोर्ड की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांडेय को शुभकामनाएं दीं और बांस मिशन के तहत 10 महिला हितग्राहियों को टूल किट वितरित की गई।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राकेश पांडेय संगठन के अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिनके अनुभव से बोर्ड को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खादी-प्रेरणा का उल्लेख करते हुए कहा कि खादी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने स्वयं हर वर्ष खादी वस्त्र खरीदने की आदत का उदाहरण देकर इसे अपनाने की अपील की।

 

साय ने बताया कि अब बांस से क्रैश बेरियर, ट्री गार्ड जैसे उत्पाद भी तैयार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। बेमेतरा जिले में बने बांस के क्रैश बेरियर की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सराहना की है।

 

कार्यक्रम में हाल ही में बस्तर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को महिलाओं द्वारा भेंट किए गए बांस के गुलदस्ते का भी जिक्र हुआ। मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि रंगीन डिजाइनों से इन उत्पादों को और बाज़ार योग्य बनाया जा सकता है।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” योजना की भी जानकारी दी। बताया कि राज्य की 1460 ग्राम पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर और पंचायतों के बीच एमओयू हुआ है। 24 अप्रैल से इन केंद्रों पर नगद भुगतान सहित प्रमाण पत्र, बैंकिंग और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। चरणबद्ध तरीके से यह सुविधा सभी ग्राम पंचायतों में लागू की जाएगी।

Read Also  छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पोषण माह 2024: जागरूकता में देश में तीसरा स्थान

 

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि अब समय है कि हर घर तक खादी पहुंचे। कार्यक्रम में टंक राम वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, प्रेमप्रकाश पांडेय समेत कई जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *