रायपुर, 3 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के आसमान में 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम रोमांचक हवाई करतब दिखाएगी। यह एयर शो राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। सूर्य किरण टीम के नौ फाइटर प्लेन सेंध जलाशय के ऊपर लगभग आधे घंटे तक आकाश में हार्ट, डायमंड, लूप, ग्रोवर और डान जैसी फार्मेशन बनाते हुए उड़ान भरेंगे।

टीम के साथ कुल 140 सदस्य रायपुर पहुंच चुके हैं, जिनमें 12 फाइटर पायलट, 3 इंजीनियर और ग्राउंड स्टाफ शामिल हैं। इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के फाइटर पायलट गौरव पटेल भी हिस्सा लेंगे। वायुसेना की ओर से शो के दौरान लाइव कमेंट्री भी की जाएगी ताकि दर्शक हर करतब की तकनीकी जानकारी समझ सकें।

रिहर्सल 4 नवंबर को और मुख्य शो 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगा। शो की अवधि लगभग 30 से 35 मिनट की होगी। सूर्य किरण टीम के फाइटर प्लेन 100 फीट से लेकर 10,000 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरेंगे। एयर शो इस तरह डिजाइन किया गया है कि 10 से 15 किलोमीटर तक की दूरी से भी लोग इन करतबों को साफ देख सकें।
सूर्य किरण टीम हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित हॉक मार्क-123 विमानों का उपयोग करती है, जिनका इस्तेमाल फाइटर पायलटों के प्रशिक्षण में भी किया जाता है। रायपुर में सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन 15 वर्ष बाद हो रहा है। पिछली बार यह शो सूर्य किरण मार्क-2 विमान के साथ आयोजित हुआ था।
टीम लीडर अजय दशरथी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना और उन्हें भारतीय वायुसेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि सूर्य किरण टीम अब तक भारत और विदेश में 700 से अधिक एयर शो कर चुकी है। हाल ही में टीम ने थाईलैंड में भी प्रदर्शन किया था।
फाइटर पायलटों ने बताया कि शो से पहले आठ महीने का कठिन प्रशिक्षण पूरा करना पड़ता है। इसमें जोखिम जरूर होता है, लेकिन टीम के अनुशासन, तालमेल और एक-दूसरे पर अटूट विश्वास से यह शो संभव हो पाता है।
पत्रकार वार्ता में टीम के अन्य सदस्य ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक, स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, गौरव पटेल, संजेश सिंह और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...