Google Analytics Meta Pixel 27 मई को पूरे देश में एक साथ रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन दी मेज़ - Ekhabri.com

27 मई को पूरे देश में एक साथ रिलीज़ होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म भूलन दी मेज़

कोरबा । भूलन द मेज़ फिल्म 27 मई को देश के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जा रही है। छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के इतिहास में पहली बार कोई छत्तीसगढ़ी फिल्म छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य राज्यों में रिलीज की जा रही जोकि छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के लिए गौरव की बात है। पत्रकार वार्ता में फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि ये फिल्म प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि संजीव बक्शी के उपन्यास पर आधारित है इस फिल्म की कहानी देश में फैली न्याय व्यवस्था पर प्रश्न उठाती है। उन्होंने कहा कि भूलन द मेज फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी और यह फिल्म छॉलीवूड के इतिहास में एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा ने बताया कि भूलन द मेज अपनी रिलीज़ के पहले ही कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश के बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, भोपाल, पुणे, बंगलुरु, नागपुर, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, कटक एवं अन्य शहरों में भी मल्टीप्लेक्स और अन्य सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है। छत्तीसगढ़ की ये पहली फिल्म है जिसे भारत के अन्य हिस्सों में भी रिलीज़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में स्नह्र कंपनी किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म का पेन इंडिया वितरण कर रही है। भूलन द मेज फिल्म का निर्माण स्वप्निल फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। आमिर खान निर्मित फिल्म पीपली लाइव फेम नत्था की भूमिका निभाने वाले ओमकार दास मानिकपुरी इस फिल्म में लीड भूमिका में हैं। हीरोइन अनिमा पगारे इस फिल्म में मुख्य नायिका है जिन्होंने के.के. मेनन के साथ फिल्म श्री देव की है और बहुत से सीरियलों में भी काम कर चुकीं हैं। बॉलीवुड के नामचीन कलाकार मुकेश तिवारी और राजेंद्र गुप्ता ने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी है। इनके आलावा छत्तीसगढ़ के ही एन.एस.डी. पास अशोक मिश्र ने इस फिल्म में अभिनय किया है। जिन्होंने श्याम बेनेगल के लिए फिल्में लिखी हैं। छॉलीवूड कलाकार आशीष सेंद्रे, पुष्पेंद्र सिंह, संजयमहानंद, सुरेशगोंडाले डॉ. अजय सहाय, योगेश अग्रवाल, समीर गांगुली, शशिमोहन सिंह, अनुराधा दुबे, उषा विश्वकर्मा, राजीव श्रीवास्तव, उपासना वैष्णव, हेमलाल, सेवक यादव, अमर सिंह लहरे एवं अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अभिनय किया है। बॉलीवुड के इन नामचीन कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। रायपुर के ही जयंत देशमुख जो आज मुंबई के सबसे बड़े आर्ट डायरेक्टर हैं ने इस फिल्म में आर्ट डायरेक्शन किया है और मुंबई के कलाकारों के चयन और उनके साथ संपर्क साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माण नियंत्रक सुदीप नियोगी हैं। फिल्म संपादन के क्षेत्र में विभिन्न अवार्ड प्राप्त कर चुके संपादक तुलेन्द्र पटेल ने फिल्म को एडिट किया है और स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो के ही प्रसिद्ध अवॉर्डी ऑडिओग्राफर प्रबोध रंजन साहू ने फिल्म की ऑडिओग्राफी की है और रिकॉर्डिंग के कार्य रिकार्डिस्ट एवं संपादक नूतन सिन्हा ने किया है। सुनील सोनी इस फिल्म के संगीतकार हैं, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के अब तक के सबसे सफल संगीतकार रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के द्वारा फिल्म का टाइटल गीत गया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि गीतों में से एक मीर अली मीर का लिखा नंदा जाहि का रे इस फिल्म की जान है जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। एक गीत मनोज वर्मा व प्रवीण प्रवाह और एक सूबे सिंह चौहान के द्वारा लिखा गया है। फिल्म के गानों से लेकर इसके ट्रेलर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म का पार्श्व संगीत सांवरिया फेम मोंटी शर्मा ने दिया है जो फिल्म को एक अलग दुनिया में ले जाता है। कोलकाता के सिनेमेटोग्राफर संदीप सेन ने अपने सधे हुए हाथों से कैमरे का अद्भुत काम किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गरियाबंद के पास महुआभाटा गांव में हुई है और साथ ही पूरे गांव के लोग इस फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। साथ ही खैरागढ़ जेल और रायपुर में कुछ दृश्यों का फिल्मांकन हुआ हैं। इस फिल्म के निर्देशक, पटकथा और संवाद लेखक मनोज वर्मा बताते हैं की संवाद हिंदी और छत्तीसगढ़ी में हैं और रीयलिस्टिक हैं, गांव वाले छत्तीसगढ़ी बोलते हैं, शहर वाले हिंदी इस तरह ये हिंदी और छत्तीसगढ़ी मिश्रित फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक मनोज वर्मा को 25 अक्टूबर 2021 को भारत के उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू द्वारा बतौर निर्माता और बतौर निर्देशक 2 रजत कमल से 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में नवाज़ा गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव -2021 में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फिल्म को 1 करोड़ का अनुदान देकर सम्मानित किया गया। इस पत्रकार वार्ता में निर्माता निर्देशक मनोज वर्मा, संपादक तुलेन्द्र पटेल, एसोसिएट डायरेक्टर एन्थोनी गार्डिया, वरिष्ठ कवि मीर अली मीर कलाकार शैलेन्द्र दीवान, समीर गांगुली, अनुराधा दुबे एवं अन्य कलाकार उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *