जगदलपुर-हमारी संस्कृति हमारी जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। जिनमें बोली, भाषा, रहन-सहन और पारंपरिक या स्थानीय खेल शामिल होते हैं। राज्य सरकार ने इन्हीं पारंपरिक खेलों को सहेजने के लिए ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया है। ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ यानी कि खेल का एक ऐसा आयोजन जिसमें स्थानीय खेलों को सहेजने पर महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल की शुरूआत 6 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की। श्बस्तर दशहराश् के अवसर पर 7 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गुल्ली डंडा खेलकर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में अपनी सहभागिता दी।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ आयोजन के तहत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर मंगलवार को बकावंड ब्लाक के सरगीपाल और बोरीगांव में भी खेलकूद का आयोजन किया गया। अलग-अलग वर्ग में महिलाओं ने जहां पिट्ठुल, 100 मीटर दौड़ में अपनी भागीदारी निभाई, तो वहीं खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों में युवाओं का उत्साह देखते बना। सरगीपाल विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक ने कहा कि “इन खेलों से स्थानीय खेलों को आने वाली पीढ़ियों के बीच जीवंत किया जाएगा। ग्रमीणों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।“
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि शामिल हैं। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी। जिसकी शुरूआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 से 11 अक्टूबर तक की गई। इसके बाद 15 अक्टूबर से जोन स्तर पर खेल गतिविधियां की जाएंगी ,फिर विकासखण्ड,नगरीय क्लस्टर स्तर,जिला,संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...