Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान: मुख्यमंत्री बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान: मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखण्ड के ग्राम-नंदेली में आयोजित अखिल भारतीय रामनामी महासभा बड़े भजन मेला में शामिल हुए। उन्होंने जयस्तंभ की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सारंगढ़ में 50 बिस्तर अस्पताल निर्माण, कोसीर को उप तहसील बनाने और भड़िसार में जलाशय निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संत कबीर के दोहे मोको कहां ढूंढे बंदे, मैं तो तेरे पास में- का उल्लेख करते हुए कहा कि रामनामी समाज के लोगों ने अपने शरीर में राम का नाम गुदवाकर कहीं बाहर ईश्वर को खोजने की बजाए उन्हें खुद में स्थापित कर लिया है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज के लोग कठिन साधना करते हैं। पूरे शरीर में राम का नाम गुदवाते हैं। ओढ़नी भी राम नाम की ओढ़ते है । प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृ-तिक विरासत को संजोने, संवारने व आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। लगभग 135 करोड़ खर्च कर राम वन गमन पथ का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष 9 जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
सरकार किसानों के लिए लगातार हितकारी निर्णय ले रही
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार किसानों के लिए लगातार हितकारी निर्णय ले रही है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस वर्ष अभी तक 86 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। धान के सुविधापूर्वक उपार्जन के लिए नयी समितियां व धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। कोरोना के चलते उपजी परिस्थितियों से बारदाने की आपूर्ति प्रभावित हुयी, तो राशन के बारदानों व प्लास्टिक बारदानों के साथ किसानों के बारदाने में खरीदी को स्वीकृति दी गयी ताकि खरीदी प्रभावित न हो। रायगढ़ में स्थित जूट मिल को चालू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। जिससे लोगों को रोजगार मिले और बारदानों की होने वाली किल्लत भी दूर की जा सके। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान उत्पादक किसानों को लगभग 5750 करोड़ रूपए की आदान प्रोत्साहन राशि सीधे उनके खाते में जमा कराई जा रही है। योजना के तहत तीन किश्तों में 4500 करोड़ रूपए दिए जा चुके हैं। चौथी किश्त 31 मार्च के पहले दी जाएगी।
-देश-दुनिया में पहली बार गोधन न्याय योजना शुरू की गई
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूती के लिए देश दुनिया में पहली बार गोधन न्याय योजना शुरू की गई। जिसके अंतर्गत दो रूपए किलो में गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौपालकों, किसानों और ग्रामीणों को अतिरिक्त आय का जरिया मिल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण से महिलाओं को स्वावलंबन की नयी राह मिली है। पहले लोग धान बेचकर मोटरसाइकिल खरीदते थे , अब गोबर बेचकर ही मोटरसाइकिल खरीद रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। भूमि की उर्वरता बढ़ रही है। फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हो रहा है।
यह मेला हमारी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत-पटेल
उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि यह मेला हमारी एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। यह देश के आजादी से पहले से ही आयोजित होता आ रहा है। इस वर्ष आयोजन का 112 वां साल है। रामनामी समाज की साधना सामाजिक मजबूती का संदेश देती है। खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा कि रामनामी समाज के लोगों का भक्ति मार्ग अद्वितीय है। कड़ी साधना व सामाजिक प्रेम का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व में सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है। अपने घोषणा के अनुसार कर्जमाफी की और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ में मिल रही है। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जागड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक रायगढ़ श्री प्रकाश नायक, विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...