Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी से मिलीं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई सफलता की कहानी - Ekhabri.com

पीएम मोदी से मिलीं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई सफलता की कहानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत, उद्यमशीलता और आत्मविश्वास के दम पर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। इसकी एक प्रेरणादायक झलक गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2026 में देखने को मिली। यहां कोरिया जिले की महिला उद्यमी और मिलेट्स कैफे की संचालिका हीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अपनी सफलता की कहानी साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं किस तरह आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

*कोरिया मिलेट्स कैफे से 37 महिलाओं को मिला रोजगार

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के दौरान हीना ने कोरिया जिले में संचालित मिलेट्स कैफे की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कैफे ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और नियमित आय का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इससे जुड़कर 37 महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियों के जरिए अपनी आमदनी अर्जित कर रही हैं।

 

हीना ने बताया कि कभी सीमित रोजगार के साधनों पर निर्भर रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज अपने हुनर, मेहनत और सामूहिक प्रयासों से स्वरोजगार की नई पहचान बना रही हैं। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ने महिलाओं को संगठित होकर काम करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें उद्यम में बदलने का अवसर दिया है। कोरिया मिलेट्स कैफे इसी सामूहिक उद्यमशीलता का उदाहरण है।

 

मिलेट्स व्यंजनों से देशभर में पहुंच रही छत्तीसगढ़ की पहचान

 

हीना ने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरिया मिलेट्स कैफे में मोटे अनाज यानी श्री अन्न से पौष्टिक और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इससे स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा मिलने के साथ ही पोषणयुक्त खानपान के प्रति लोगों की रुचि भी बढ़ रही है।

Read Also  प्रेमी के घर गई बहन की सरपंच ने पीट-पीटकर की हत्या

 

भारत पर्व 2026 में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मिलेट्स व्यंजनों का विशेष स्टॉल लगाया गया है। इसके माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वाद, स्थानीय खाद्य संस्कृति और ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता से परिचित कराया जा रहा है।

 

भारत पर्व में राष्ट्रीय मंच पर दिखी छत्तीसगढ़ की महिला शक्ति

 

गुजरात के एकता नगर में 30 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के शिल्पकार, उद्यमी और स्व-सहायता समूह अपनी पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

इस आयोजन में कोरिया जिले की महिला उद्यमी हीना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद का अवसर मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, सामूहिक प्रयास और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे बदलाव को राष्ट्रीय मंच पर सामने लाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 19 बड़े फैसले, किसानों को 3100 रुपये में धान खरीदी

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...

रायपुर में एक दिन में बदली गुरू तेगबहादुर उद्यान की तस्वीर, निगम आयुक्त ने सराहा काम

By Reporter 5 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...

बिजली कर्मियों को दिवाली से पहले मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस!

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...

बैलेट पेपर चुनाव में भी कांग्रेस का नहीं खुला खाता, सीएम साय ने साधा निशाना

By User 6 / October 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...

ICICI लाइफ का नया पेंशन प्लान लॉन्च, जीवनभर मिलेगी गारंटीशुदा आय

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
  मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...

बिहार: बछवाड़ा में अवैध खनन का मामला गरमाया, चौकीदार पर वसूली के गंभीर आरोप

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: किस जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

By User 6 / October 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में न्यायधानी नाइट्स की शानदार जीत, चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल के करीब

By User 6 / October 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। लीग के पांचवें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यायधानी नाइट्स ने टूर्नामेंट में अपनी...

छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केंद्र खुलेंगे, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

By Reporter 5 / October 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *