दुर्ग। संस्कृत में एक श्लोक है– ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवताः ’अर्थात् जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिला अपने जीवन के हर पड़ाव पर संघर्ष से भरी हुई होती है, चाहे उसका बचपन हो या गृहस्थ जीवन। जिम्मेदारियों के चलते समान्यतः ऐसा देखा गया है कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका निगम के जोन क्षेत्रों में विशेष उद्यान बनाए गए हैं, जिसे की ‘पिंक गार्डन ’ का नाम दिया गया है।
पिंक गार्डन- हमारे पुरुष प्रधान देश में पिंक गार्डन ऐसा स्थान है जहां पुरुषों का जाना ही वर्जित है। यहां केवल व केवल महिलाओं को ही जाने की अनुमति है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने और गार्डन के संसाधनों का प्रयोग कर स्वस्थ जीवन धारण करें यही इस गार्डन का मुख्य उद्देश्य है । पिंक गार्डन में ओपन जिम और वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गार्डन में कारपेट ग्रास लगाई गई है और पेंटिंग गुलाबी रंग से की गई है।
योगाभ्यास के लिए विशेष सुविधा– पिंक गार्डन में योगाभ्यास के लिए कारपेट ग्रास लगाई गई है। बदलते लाइफ स्टाइल के चलते लोग स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी गुजर रहे हैं और इसके लिए वो योग को एक विकल्प के तौर पर अपना रहे हैं। गार्डन में आए महिला समूहों में से शांति जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वो बहुत लंबे समय से योगाभ्यास घर में करती थी, क्योंकि उन्हें योगाभ्यास के लिए पिंक गार्डन जैसा सुरक्षित वातावरण खुले स्थान पर नहीं मिल पा रहा था। पिंक गार्डन के बनने से वो बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें यहां किसी प्रकार का संकोच महसूस नहीं होता है। उन्होंने यह भी बताया कि यहां महिला समूह द्वारा लाफ्टर सेशन का आयोजन भी किया जाता है।
पिंक गार्डन के लिए चयनित पांच स्थान– निगम के अंतर्गत कुल 5 जोन है। प्रत्येक जोन के एक उद्यान को पिंक गार्डन के रूप में विकसित किया जा रहा है। वार्ड क्रमांक-3 में लाल बहादुर शास्त्री उद्यान, वैशाली नगर में ट्राइएंगल पार्क, सेक्टर 1 में सड़क-14 स्थित उद्यान, वार्ड क्रमांक 38 में चंद्रमा चौक और वार्ड क्रमांक 54 सेक्टर 5 में सड़क 41 व 42 के मध्य स्थित उद्यान को पिंक उद्यान का दर्जा दिया गया है। इन उद्यानों को तैयार करने में निगम प्रशासन द्वारा लगभग 2 लाख 90 हजार रूपए आबंटित किया गया है।
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...