मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने मतदान केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

स्ट्रांगरूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम वेयरहाउस का अवलोकन कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

स्वीप कार्ययोजना तहत नवविवाहित वधुओं के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर महिला मतदाताओं को मतदान करने किया जागरूक

रायपुर-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के मद्देनजर आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर पहुंची। दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्रों और ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर महिलाओं को सम्मानित किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले अपने प्रवास के दूसरे दिन 15 मई सोमवार को अम्बिकापुर के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेंगी। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरगुजा कुन्दन कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर  ए एल ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर  टेकचंद अग्रवाल सहित एसडीएम अम्बिकापुर एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज मतदान केंद्र क्रमांक 71, 72 शासकीय कन्या शाला अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी  आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, विशेष पुनरीक्षण अर्हता के तहत नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने की जानकारी ली। उन्होंने नवीन मतदाताओं के सूची में अपडेशन और फ़ोटो डुप्लीकेशन के संबंध में उनके डिलीट किये जाने पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में लिंगानुपात गैप को कम करना व 18 वर्ष आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने का कार्य प्राथमिकता के साथ किया जाए।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने इसके बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज में निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम एवं सभी विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतगणना कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने मतगणना हेतु व्यवस्थित सुविधा के लिए अधोसंरचना को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टरेट परिसर में स्थित संयुक्त कंपोजिट बिल्डिंग में ईव्हीएम वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का निरीक्षण किया। ईवीएम वेयरहाउस में उन्होंने बाहर एंट्री में सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 123, 124 पीजी कन्या महाविद्यालय, मतदान केंद्र दरिमा का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीएलओ एप के इस्तेमाल के संबंध में समस्त बीएलओ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर मतदान करने किया जागरूक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आयोजित नवविवाहित वधुओं के सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। उन्होंने रोली, चंदन लगाकर और शॉल भेंट कर नववधुओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब नववधू बनकर घर में प्रवेश करती हैं, तो घर-परिवार को बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसी तरह देश के निर्माण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए महिलाओं को निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक रूप से करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने भी इस अवसर पर मतदान के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता की शपथ सभी को दिलाई। इस कार्यक्रम में 22 नवविवाहित वधुओं को सम्मानित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *