नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने और चिकित्सा सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को तेजी से उन्नत करने की आवश्यकता है, जिसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच स्वास्थ्य अवसंरचना, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, नई स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि आम जनता को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सके।










