Google Analytics Meta Pixel कुरुषनार बालक आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मुख्यमंत्री की मंजूरी   - Ekhabri.com

कुरुषनार बालक आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण को मुख्यमंत्री की मंजूरी  

रायपुर, 30 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम का दौरा कर आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है और विद्यार्थी मेहनत व अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

 

छात्रों से बातचीत के दौरान आश्रम में रहने वाले विद्यार्थी रामजी ने बताया कि वह पढ़-लिखकर शिक्षक बनना चाहता है। मुख्यमंत्री ने उसके लक्ष्य की सराहना करते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में छात्र सोप सिंह ने पहाड़ा सुनाया। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले आदित्य ने मुख्यमंत्री से उनके स्कूली दिनों के अनुभव के बारे में सवाल किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें स्कूल जाना अच्छा लगता था और बचपन में पढ़ाई को पूरा समय देना बहुत जरूरी होता है।

 

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अंतरिक्ष अभियान से जुड़े मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। मुख्यमंत्री ने मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

### उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुरुषनार की शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान राशन कार्डधारियों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से समय पर राशन मिल रहा है और वितरण व्यवस्था संतोषजनक है।

 

मुख्यमंत्री ने दुकान में मौजूद हितग्राहियों से बातचीत कर उनके परिवार और राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें हर माह चावल मिल रहा है और उसकी गुणवत्ता भी अच्छी है।

 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्टॉक की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि इस उचित मूल्य दुकान से आसपास के 12 गांवों के 408 राशन कार्डधारियों को राशन का वितरण किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *