रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में भूमि की गाइडलाइन दरों के युक्तिकरण और सरलीकरण के तहत रायपुर एवं कोरबा जिलों के लिए जारी की गई संशोधित भूमि गाइडलाइन को लेकर रियल एस्टेट क्षेत्र सहित आम नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नई गाइडलाइन को जनहितकारी बताते हुए रियल एस्टेट डेवलपर्स, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न व्यावसायिक संगठनों ने इसका स्वागत किया है।
छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (क्रेडाई) सहित विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रायपुर स्थित वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के शासकीय निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और संशोधित भूमि गाइडलाइन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्रेडाई द्वारा 30 जनवरी 2026 से प्रदेश में लागू नई भूमि गाइडलाइन के लिए वित्त मंत्री का सम्मान भी किया गया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन द्वारा भूमि गाइडलाइन दरों में व्यावहारिक और संतुलित संशोधन किया गया है, जिससे रियल एस्टेट सेक्टर के साथ-साथ आम नागरिकों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नई गाइडलाइन से मकान, प्लॉट और अन्य अचल संपत्तियों के क्रय-विक्रय में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा बाजार में स्थिरता आएगी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मयंक आहुजा, सचिव विक्रांत डोसी, कोषाध्यक्ष दीपक जैन सहित राज्य सलाहकार समिति के सदस्य हेमंत सेठिया, गुरुदास सत्रे, योगेश बोथरा, विनोद छिपा, मनोज महंती और संजय निलांजने उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि नई भूमि गाइडलाइन से जमीन की दरों में संतुलन स्थापित हुआ है, जिससे मध्यम वर्ग, किसानों, व्यापारियों और निवेशकों को सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से आवास, व्यवसाय और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े कार्यों में अब अधिक स्पष्टता और सुगमता देखने को मिलेगी।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास को आगे बढ़ाना है। भूमि गाइडलाइन का निर्धारण स्थानीय परिस्थितियों, जनभावनाओं और व्यापक विचार-विमर्श के आधार पर किया गया है, ताकि निवेश को प्रोत्साहन मिले और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शासन की नीतियों में जनहित को केंद्र में रखा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडलों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनेगा, निवेशकों का भरोसा मजबूत होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...