Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को देंगे 109 करोड़ रु. के विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बस्तरवासियों को देंगे 109 करोड़ रु. के विकास कार्यों की सौगात

25 जनवरी को 41.31 करोड़ रुपए की लागत के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ की लागत के 08 कार्यों का होगा भूमिपूजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तरवासियों को लगभग 109 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान 25 जनवरी को बालीकोंटा में स्थित अमृत मिशन योजनातंर्गत निर्मित सिवरेज मास्टर प्लांट लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 41.31 करोड़ रुपए से अधिक के 21 कार्यों का लोकार्पण और 68.10 करोड़ रुपए से अधिक के 08 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिन कार्यों का लोकर्पण करेंगे उनमें लगभग 3.14 करोड़ रुपए की लागत से सोनपुर, सिमोड़ा, उड़ियापाल और फरसीगांव मार्ग, 1.70 करोड़ रूपए की लागत से कुम्हली से बोदामुण्डा मार्ग, 1.11 करोड़ रूपए की लागत से पोटियापाल से बेंगलूर पहुंच मार्ग, 2.25 करोड़ रूपए की लागत से रायकोट गुडरापारा, सोढ़ीपारा मार्ग, लगभग 1.99 करोड़ रूपए की लागत से दलपत सागर के समुंद चौक का चौड़ीकरण और पार्किंग निर्माण, 97 लाख रूपए की लागत से शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर में कर्मशाला भवन में नवीनीकरण कार्य और 65 लाख रूपए की लागत से इलेक्ट्रो मशीन लैब एवं पॉवर प्रोटेक्शन रूम निर्माण का कार्य शामिल हैं।
7.82 करोड़ से एनएच से तुरांगुर लालागुड़ा मूतनपाल मार्ग
इसी प्रकार 7.82 करोड़ से लागत से बास्तानार के एन.एच. से तुरांगुर लालागुड़ा मूतनपाल मार्ग, 2.72 करोड़ रुपए की लागत से लामकेर टीकनपाल बालेंगा मार्ग, 02 करोड़ 66 लाख की लागत से मुडागांव से राजपुर मार्ग, 2.08 करोड़ रूपए की लागत से लोहण्डीगुड़ा के नरीपानी से मिचनार, 1.85 करोड़ रूपए की लागत से केशरपाल सोरगांव मार्ग, 1.68 करोड़ रूपए की लागत से घाटपाली से मोहपालबरई (टोटागुड़ापारा) मार्ग, 3.70 करोड़ रूपए की लागत से उरमीगुड़ा से टेकामेटा होते हुए भड़िसगांव तक और 1.72 करोड़ रूपए की लागत से बाजारपारा धराउर से मेंदरी होते हुए डूमरगुड़ा तक पक्की सड़क निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा 14.51 लाख रूपए की लागत से छिंदगांव में दो और 5.95 लाख रूपए की लागत से कुम्हली में एक सामूहिक उद्वहन सिंचाई योजना, 3.52 करोड़ रूपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भवन निर्माण, 75 लाख रूपए की लागत से सुधापाल से कंडोपानी के बीच में पुलिया निर्माण, 73 लाख रूपए की लागत से सुदर्शन पारा मुनगाबहार नाला में पुलिया सहित लगभग 41 करोड़ 31 लाख रूपए के 21 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
मुख्यमंत्री जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 42.82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले जगदलपुर बायपास मार्ग, 15.87 करोड़ रूपए जगदलपुर से बम्हनी होते हुए आमागुड़ा तक मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, 6.15 करोड़ रूपए की लागत से जगदलपुर के विभिन्न मार्गों पर बी.टी. नवीनीकरण कार्य, नगर पंचायत बस्तर में 27 लाख की लागत से व्यवसायिक परिसर और 19 लाख से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में समतलीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य, 93 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण मारेंगा मुख्यमार्ग से डोंगरीपारा तक सड़क निर्माण, 1.86 करोड़ की लागत से सी.सी. रोड सह नाली निर्माण सहित कुल 68 करोड़ 10 लाख 61 हजार के 8 शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...