Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले को दी 403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव जिले को दी 403 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात

131 करोड़ रुपए से अधिक के 5293 कार्यों का किया लोकार्पण

259 करोड़ रुपए के 813 कार्यों का किया शिलान्यास

हितग्राहियों को 13 करोड़ रुपए से अधिक राशि का चेक किया वितरित 246 युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र

रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  24 सितंबर को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नवनिर्मित बस स्टैंड, सेंट्रल लायब्रेरी, आदिवासी विकास भवन सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान जिलावासियों को 403 करोड़ 68 लाख रुपए के 6108 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 131 करोड़ 4 लाख रुपए के 5293 कार्यों का लोकार्पण, 259 करोड़ 57 लाख रुपए के 813 कार्यों का भूमिपूजन और शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 13 करोड़ 06 लाख रुपए के राशि का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोकोड़ी में स्थापित हो रहे मक्का प्रसंस्करण संयंत्र के ट्रायल एंड टेस्टिंग के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत भी की।   मुख्यमंत्री श्री बघेल रविवार को विकास नगर स्टेडियम में आयोजित आमसभा में लोक निर्माण विभाग के सात करोड़ 32 लाख 88  हजार रुपए के दो कार्य, सेतु निर्माण विभाग के 15 करोड़ 28 लाख रुपए का एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 1 करोड़ एक लाख रुपए के 5 कार्य, जिला निर्माण समिति के 16 करोड़ 53 लाख 52 हजार रुपए के 39 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 26 करोड़ 3 लाख रुपए के 24 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव में 6 करोड़ 53 लाख 81 हजार रुपए का एक कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 29 लाख रुपए के एक विकास कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 2 करोड़ 48 लाख 74 हजार रुपए के 30 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 31 करोड़ 34 लाख रुपए के 5164 कार्य, वन विभाग में 4 करोड़ 66 लाख 84 हजार रुपए के 10 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 2 करोड़ 21 लाख रुपए के 15 कार्य और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपए के चार कार्यों का लोकार्पण किया।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के 74 करोड़ 52 लाख 31 हजार रुपए के 26 कार्य, 3 करोड़ 35 लाख रुपए के 7 कार्य, जिला निर्माण समिति के 1 करोड़ 36 लाख रुपए के 18 कार्य, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 24 करोड़ 23 लाख 66 हजार रुपए के 18 कार्य, नगर पालिका कोंडागांव के 91 करोड़ 43 लाख रुपए के 2 कार्य, नगर पंचायत फरसगांव में 4 करोड़ 97 लाख रुपए के 46 कार्य, आदिम जाति कल्याण विभाग के 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपए के 1 कार्य, क्रेडा के 3 करोड़ 72 लाख रुपए के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड 2 करोड़ 42 लाख रुपए के 5 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 28 करोड़ 76 लाख रुपए के 662 कार्य  और छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कंपनी में 9 करोड़ 1 लाख रुपए के चार कार्यों का भूमिपूजन किया।    इन कार्यों में कोण्डागांव में का 02 करोड़ की लागत से निर्मित आदिवासी विश्रामगृह भवन, 06 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बस स्टैण्ड, 06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित सेंट्रल लाइब्रेरी, बटराली से चेरबेड़ा तक 17 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सड़क, जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 ग्रामों में नल जल प्रदाय करने हेतु 26 करोड़ 03 लाख रूपये के कार्य,    पुसपाल से मुखामारी तक 6 करोड़ 57 लाख रूपये की लागत से निर्मित सड़क एवं पुल पुलिया का लोकार्पण, अमृत मिशन अंतर्गत कोण्डागांव में जलापूर्ति हेतु 87 करोड़ 81     लाख रूपये के निर्माण कार्य, धनोरा में 03 करोड़ 44 लाख रूपये लागत के आई.टी.आई भवन     एवं 01 करोड़ 91 लाख रूपये के लागत से आई.टी.आई छात्रावास भवन निर्माण कार्य, 18 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन अंतर्गत 24 करोड़ 23 लाख     रूपये लागत के नल जल प्रदाय योजना के कार्य, हड़ेली से कुधुर तक 26 करोड़ 04 लाख रूपये की लागत से पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, 70 ग्रामों में चौक चौराहों की प्रकाश व्यवस्था हेतु 03 करोड़ 72 लाख रूपये लागत के सोलर हाई मास्ट संयंत्र स्थापना कार्य, चौड़ग से चलका तक 07 करोड़ 18 लाख रूपये लागत के पुल     पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य, मालाकोट बड़ेपारा से किबई बलेंगा तक 06 करोड़ 67 लाख रूपये लागत से पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण आदि कार्य प्रमुखता से शामिल हैं। इसके साथ ही हितग्राहियों को 13 करोड़ रुपए से अधिक राशि का चेक वितरण तथा 246 युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कोकोड़ी में बन रहे मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के लिए मक्का खरीदी की शुरुआत के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न 61 नियमित पदों पर, राजस्व विभाग में विभिन्न 15 नियमित पदों पर तथा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से विभिन्न संस्थानों के लिए चयनित 170 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

रायगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार 

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *