Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद में की भेंट-मुलाकात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद में की भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के ग्राम सेमरा बी. में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सबसे पहले ग्राम हंचलपुर स्थित गोबर पेंट उद्योग और गौठान का भ्रमण किया। यहां उन्होंने काम करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इसके बाद सीएम ग्राम सेमरा बी पहुंचे और प्रचीन शिव मंदिर में प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कुरूद विधानसभा के विकास के लिए 82 करोड़ 39 लाख 5 हजार रुपये के 65 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही अनेक योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत पांच हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई।

आदिम जाति कल्याण विभाग की ओर से विशेष पिछड़ी जनजाति के 15 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। अनुकम्पा नियुक्ति के एक हितग्राही को नियुक्ति पत्र और वनग्राम से राजस्व ग्राम अभिलेख अद्यतन के तहत पांच हितग्राहियों को ऑनलाइन अधिकार अभिलेख राजस्व विभाग की ओर से प्रदाय किया गया। जनपद पंचायत कुरूद की ओर से पांच नगर पंचायत कुरूद के 24 और नगर पंचायत भखारा के 38 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत स्वीकृति आदेश पत्र का वितरण किया गया। श्रम विभाग की ओर से 188 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 32 लाख 74 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार व्दारा चलाए जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसके बारे में लोगों से जाना। वही ईलाके के लोगो ने प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर काफी खुश नजर आए और उनसे खुलकर बातें की।

Read Also  बीजेपी नेताओं ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नियुक्ति के लिए चर्चा और समझौता की कवायद

 

 

 

मुख्यमंत्री में कार्यक्रम में मिले शिकायतों और समस्याओं का तत्काल मौके पर ही निराकरण किया गया।.कार्यक्रम में सीएम ने 9 घोषणाएं की है, जिनमें कुरूद-चर्रा-कातलबोड-नवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा। गाड़ाडीह-परखंदा-गुदगुदा नारी मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा। कुरमातराई, भेण्डरा, कोर्रा जुगदेही, सिलौटी, सेमरा, अरकार मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराया जायेगा। ग्राम पंचायत सेमरा बी में स्थित पशु औषधालय का पशु चिकित्सालय में उन्नयन कराया जायेगा। नगर पंचायत भखारा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा।

 

 

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम सेमरा में किसान रमेश सिन्हा के घर उनके परिजनों के साथ दोपहर का भोजन किया। सिन्हा परिवार ने परंपरागत ढंग से अपने मुखिया का स्वागत किया और उन्हें अपने बीच पाकर खुश हुए। सेमरा के बाद मुख्यमंत्री कुरूद रेस्ट हाउस पहुंचे जंहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामाजिक संगठनों से भेंट-मुलाक़ात किए। इस दौरान कुरुद विधानसभा में सामाजिक भवन के लिए ब्राम्हण समाज ने माँग की। उन्होंने बताया कि समाज के पास 10 डिसमल जमीन है जिस पर मुख्यमंत्री ने ज़मीन रजिस्ट्री के बाद भवन बनाने हेतु राशि देने की बात कह।वही कुम्हार समाज ने छात्रावास के लिए रायपुरा में 50 लाख की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने मरार समाज के प्रतिनिधियों से समाज के लिए मांग की गई जमीन के सम्बंध में पहले रजिस्ट्री कराने कहा और भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की। मसीह समाज ने सामुदायिक भवन एवं श्मशान भूमि की माँग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने श्मशान भूमि के लिए प्रकरण निपटान एवं वर्ष 2014 से बाउंड्री वॉल की लंबित मांग पर कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर को दिए। वही, सिन्हा समाज के भवन के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *