रायपुर, 9 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों का दिल जीत लिया। लगातार दूसरे ओलंपिक में उन्होंने मेडल जीतने का करिश्मा कर दिखाया। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।










