मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय में वन-टू-वन बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। चार घंटे से अधिक समय तक चली इस मैराथन बैठक में सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय सीमा में निपटाने के सख्त निर्देश दिए। व्यस्तताओं के बावजूद मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में जाकर तेजी से कार्य निपटाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









