रायपुर, 29 अक्टूबर 2024 // राजधानी रायपुर में तेलीबांधा तालाब पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया। उन्होंने राजधानी वासियों के साथ एकता और अखंडता के संदेश को मजबूत करने के लिए दौड़ लगाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह दौड़ सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस दौरान एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और एकता दौड़ में सहभागिता की।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सरदार पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया और स्वतंत्रता के बाद रियासतों को एकजुट कर भारत की अखंडता को बनाए रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की एकता के प्रति समर्पण का संदेश देता है, और ‘रन फॉर यूनिटी’ इसी भावना को आगे बढ़ाता है। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना भी है, ताकि सभी स्वस्थ रहकर देश की प्रगति में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में मंत्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी और कहा कि यह दिन देश की एकता और अखंडता की प्रेरणा देता है। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता और सुरक्षा का प्रतीक है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
गौरतलब है कि इस वर्ष दीपावली को देखते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन 29 अक्टूबर को किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...