रायपुर, 5 जून 2024: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आगामी मानसून में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और अपने घर, परिवेश, गांव, शहर और जंगलों को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।











