रायपुर, 09 जून 2025:सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके रायपुर स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया और परिवारजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एएसपी गिरपुंजे ने कर्तव्यपालन में अद्वितीय साहस और समर्पण का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। यह बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजी नक्सल ऑपरेशन्स विवेकानंद सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अपना राजनांदगांव दौरा स्थगित कर मंत्रालय स्थित कार्यालय में गृह विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक ली। बैठक में नक्सली घटना की पूरी जानकारी ली गई और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। उन्होंने घायल जवानों को त्वरित और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल जाकर घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने जवानों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही, अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
रायपुर, ब्यूरो रिपोर्ट।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 6 वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका दिशा शर्मा ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाते हुए Junior Miss India प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में टॉप-9 फाइनलिस्ट में स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजस्थान...
बिलासपुर-छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आज सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने राज्य शासन और अन्य पक्षकारों को नोटिस कर दिया है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर छत्तीसगढ़...
मुंगेली. राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट...
मेष राशि : आज आत्मविश्वास और साहस का विशेष दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आसानी से पार होंगी, वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापारिक प्रयास सफल रहेंगे, नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। परिवार और करीबियों से प्रेम-सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में...
पिछले साल महाकुंभ में ‘देश की सबसे सुंदर साध्वी’ के नाम से वायरल हुईं हर्षा रिछारिया इन दिनों माघ मेले में हैं। महाकुंभ के दौरान भक्ति मार्ग अपनाने वाली हर्षा ने एंकरिंग छोड़ दी थी, लेकिन अब वे पुरानी दुनिया...
भारतीय रेलवे पिछले 11 साल से यात्रियों की सुविधा को सुगम, सुरक्षित और तेज बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। भारतीय रेलवे ने इस दौरान अपनी यात्रा में कई नए अध्याय जोड़े हैं। पिछले कुछ सालों में रेलवे...
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के एक धान खरीदी केंद्र में अचानक दंतेल हाथी आ धमका. हाथी जंगल से निकल कर केंद्र में रखे धान को खाने के फिराक में जा घुसा, जिसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर हाथी...
केंद्र सरकार ने नए ऑनलाइन गेमिंग कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 242 ऑनलाइन बेटिंग और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ संचालित किया जा रहा था।...
अभिनेत्री कृति सेनन की बहन, मॉडल और म्यूज़िक आर्टिस्ट नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 11 जनवरी को शादी रचा ली। इस खास मौके पर दोनों ने उदयपुर में रॉयल अंदाज़ में क्रिश्चियन और हिंदू, दोनों परंपराओं...
छत्तीसगढ़ : में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। CG Weather Update के अनुसार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों...