रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार शाम राजधानी रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचकर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने स्पीकर हाउस में रमन सिंह से मुलाकात के दौरान उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक सामान्य चर्चा भी हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह का अनुभव और मार्गदर्शन राज्य की राजनीति और जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान प्रदेश की समसामयिक स्थितियों पर भी संक्षिप्त बातचीत हुई।










