महासमुंद/रायपुर, 09 मई 2025।सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज महासमुंद जिला मुख्यालय में महासमुंद, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि एक सफल अधिकारी वही होता है जो पहल करता है, संवाद करता है और समाधान तक पहुँचता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहकर नियमित दौरे करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की प्रगति, फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं की स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि
“सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।”
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की भावना का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ काम करें।
मुख्यमंत्री के प्रमुख निर्देश:
तीन साल से अधिक लंबित राजस्व प्रकरणों का निपटारा मार्च 2026 तक सुनिश्चित किया जाए।
पेयजल की सहज उपलब्धता गर्मी के मौसम को देखते हुए हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में कोई कोताही न बरती जाए।
जिन जिलों में बोर्ड परीक्षा परिणाम कमजोर रहे हैं, वहां शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
अधोसंरचना निर्माण में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए।
बैठक में ये रहे उपस्थित:
सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा व रोहित साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव बसवराजू एस, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी अमरेश मिश्रा समेत तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 26, 2026 /
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By Reporter 5 /
September 26, 2026 /
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...