Google Analytics Meta Pixel 216 फीट लंबी रेशम की डोर से बंधेंगे मुख्यमंत्री शिवराज - Ekhabri.com

216 फीट लंबी रेशम की डोर से बंधेंगे मुख्यमंत्री शिवराज

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 13 अप्रैल को बड़वानी जिले के दौर पर रहेंगे। वे यहां पर निवाली और सालिटांडा में दो आयोजनों में शामिल होंगे। निवाली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यहां पर कार्यक्रम के दौरान महिलाएं मुख्यमंत्री को एक विशेष राखी बांधेंगी। ग्राम बोरलाय की दिशा आजीविका समूह द्वारा यह विशेष राखी बनाई गई है। समूह की अध्यक्ष योगिता राजेश पाटीदार के अनुसार करीब 216 फीट लंबी रेशम की डोर को एक विशेष राखी का आकार देने में पांच दिन की मेहनत लगी।

 

 

 

समूह की महिलाओं ने मिलकर इसे बनाया है। इसमें रेशम की डोर, रेशम का लंबा कपड़ा, शीट, फ्लैक्स पर उकेरा मुख्यमंत्री का चित्र, लाड़ली बहना योजना का लोगो व जानकारी है। साथ ही छोटी राखी भी बनाई है। इस बड़ी राखी को मुख्यमंत्री को भेंट करेंगे वहीं एक अन्य छोटी राखी को उनकी कलाई पर बांधेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान दोपहर 12.20 बजे निवाली पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3.30 बजे ग्राम सालीटांडा पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5.20 बजे मुख्यमंत्री भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

निवाली क्षेत्र के युवा नेता चतरसिंह पटेल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र की कुछ मांगें भी रखी जाएगी। पटेल के अनुसार काजलमाता सिंचाई तालाब निर्माण एवं नानीझरी सिंचाई तालाब का उन्नयन की मांग करेंगे। हाईस्कूल वझर को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाने की मांग रखेंगे। वहीं नरेंद्र सिसौदिया द्वारा नगर परिषद के विभिन्न मोहल्लों में सड़क निर्माण एवं नवीन काम्प्लेक्स की मांग की जाएगी। वहीं विकास डावर द्वारा जामनियाएबी गांव में छात्राओं के लिए परीक्षा केंद्र की स्थापना की मांग की जाएगी। वहीं कन्हैया सिसौदिया द्वारा मोगरी एवं झरीमाता में किसानों की सिंचाई के लिए बांध बनाने की मांग रखी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *