Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने मरवाही में की सौगातों की बौछार - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने मरवाही में की सौगातों की बौछार

मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं
शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय
दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअप
ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की दी सौगात
नवीन तहसील भवन का हुआ लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर संभाग में भेंट-मुलाकात की शुरूआत विधानसभा क्षेत्र मरवाही से की। मुख्यमंत्री ने मरवाही में माता नागेश्वरी के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मरवाही के महाविद्यालय परिसर में स्थापित आदिवासी नेता स्वर्गीय डॉ. भँवर सिंह पोर्ते की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों की मांग पर उच्च शिक्षा की सुविधा के लिए मरवाही के रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएं, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क, दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे, स्वास्थ्य सुविधा के लिए ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नया सेटअप और ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही में 71.12 लाख रूपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला को बने अभी दो साल ही हुए हैं। जिले में लगातार जनसुविधाओं के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। नए कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत नरौर के सरपंच नरेंद्र सिंह मरावी ने शासकीय योजनाओं की खुलकर प्रशंसा की और कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं विशेषकर गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों में खुशी आयी है। उन्होंने गाँव की शासकीय जमीन में चारागाह पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। साथ ही गांव में सामुदायिक भवन की माँग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर के माँग को नोट करने एवं परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम करगीकला की रुखमणी दास मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री से आवास की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके पास आवास नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को शासकीय योजना का लाभ दिलाते हुए आवास की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। रुखमणी दास मानिकपुरी को मुख्यमंत्री ने मकान जल जाने पर क्षतिपूर्ति की राशि 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। करगीकला के श्री विशाल उरेती ने हाट बाजार क्लिनिक योजना की प्रशंसा करते हुए बताया कि उनके गाँव समेत रानीकुल्ली, गुल्लीडांढ में नियमित रूप से हाट बाजार क्लिनिक लगाया जाता है। उन्होंने स्वयं भी शारीरिक समस्या होने पर हाट बाजार क्लिनिक में जाकर नि:शुल्क अपना उपचार कराया है।
हाट बाजार क्लिनिक योजना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा कांची घृतेश से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने छात्रा से कहा कि वे छत्तीसगढ़ी में सवाल करेंगे जिसका छात्रा को अंग्रेजी में जवाब देना होगा। जिस पर छात्रा ने भी फरार्टेदार अंग्रेजी में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने स्कूल में पढ़ाई और सुविधाओं के संबंध में चर्चा की और कुमारी कांची को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।
भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. के.के. ध्रुव, बिलासपुर विधायक डॉ. शैलेष पांडेय, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, बिलासपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरुण सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *